Ikkis OTT Release: अब घर बैठे देख पाएंगे धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक

Ikkis OTT Release: इन दिनों सिनेमाघरों में एक के बाद एक फिल्मों के रिलीज होने का सिलसिला जारी है। पहले धुरंधर का क्रेज लोगों के सिर से नहीं उतर रहा था। वहीं अब दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस भी थिएटर में धमाल मचाने को तैयार है। बता दें कि फिल्म कल नए साल के मौके पर सिनेमाघरों में एंट्री मारेगी। फिल्म को लेकर फैन्स में जबरदस्त क्रेज़ देखने को मिल रहा है। क्योंकि यह फिल्म धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। भले ही फैन्स अंतिम समय धर्मेंद्र की झलक ना देख पाए हों, लेकिन इस फिल्म से फैन्स भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।

Ikkis OTT Release

बता दें कि देशभक्ति की मिसाल कायम करने वाली इस फिल्म को पहले 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन फिल्म क्लैश की वजह से फिल्म की रिलीज डेट बढ़ाकर 1 जनवरी 2026 कर दी गई। ऐसे में जो भी फैन्स इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर में नहीं जा पा रहे हैं वह लगातार सर्च कर रहे हैं कि धर्मेंद्र की इस फिल्म को ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं ? वहीं फैन्स की इस भारी डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने जल्द ही इस फिल्म को ओटीटी पर स्ट्रीम करेने का फैसला किया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के राइट्स प्राइम ने खरीदे हैं। वैसे तो कोई भी फिल्म जो भी सिनेमाघरों में रिलीज होती है वह रिलीज के कम से कम 6 से 8 हफ्ते के बाद ही ओटीटी पर दस्तक देती है, लेकिन अनुमान यह लगाया जा रहा है कि फिल्म को जल्द ही ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। माना जा रहा है कि फिल्म फरवरी 2026 को ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल पुष्टी नहीं हुई है। इक्कीस की ओटीटी डील कितने में फाइनल हुई है अभी इस बारे में भी कोई खबर सामने नहीं आई है।

More from Filmibeat

Read more about: dharmendra ott
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X