अगर आप हैं Action Crime Thriller के शौकीन तो OTT पर इन वेब सीरीज को ना करें मिस, देखें पूरी लिस्ट

action crime thrillers ott

Best Action Crime Thriller web series on OTT: अक्सर ऐसा देखा गया है कि ओटीटी के रियल कंटेंट को चाहने वाले यूजर्स एक्शन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज को भी काफी पसंद करते हैं। कई ऐसे यूजर्स हैं जो सोशल मीडिया पर सर्च करते हैं कि, ओटीटी पर मौजूद बेस्ट एक्शन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज कौन-कौन से हैं।

इसलिए आज ओटीटी प्रेमियों के लिए हम प्लेटफॉर्म पर मौजूद बेस्ट एक्शन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं। इन वेब सीरीज को ओटीटी पर दर्शकों ने पसंद किया था और क्रिटिक्स ने भी इन्हें खूब सराहा है। ऐसे में अगर आप इन वेब सीरीज नहीं देखे हैं तो एक बार देखना जरूर पसंद करेंगे।

आप भी डालें ओटीटी पर मौजूद बेस्ट एक्शन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज की लिस्ट पर एक नजर-

सेक्रेड गेम्स

सेक्रेड गेम्स

नेटफ्लिक्स पर सालों पहले रिलीज हुई वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस वेब सीरीज में एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर का जबरदस्त तड़का लगाया गया है। आईएमडीबी पर भी इस सीरीज की रेटिंग बेहद शानदार है। इस वेब सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं।

द फैमिली मैन

द फैमिली मैन

मनोज बाजपेयी ने 'द फैमिली मैन' से ओटीटी पर हंगामा मचा दिया था। लोगों ने मनोज बाजपेयी की जमकर तारीफ की थी। इसकी कहानी बेहद दिलचस्प और थ्रिलर से भरपूर है। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

मिर्जापुर

मिर्जापुर

मिर्जापुर का पहला पार्ट 2018 में रिलीज हुआ था। इस सीरीज से कालीन भैया, बबलू और मुन्ना भैया रातों रात स्टार बन गए थे। इस वेब सीरीज में बोल्ड सीन्स भी जमकर दिखाए गए हैं। इसे भी अमेजन प्राइम वीडियो पर आप देख सकते हैं।

दिल्ली क्राइम

दिल्ली क्राइम

दिल्ली क्राइम में अपने शानदार अभिनय से शेफाली शाह ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। इस वेब सीरीज के पहले पार्ट में निर्भया केस दिखाया गया था जिसके चर्चे खूब हुए थे।

ब्रीथ

ब्रीथ

आर माधवन की ब्रीथ को देखकर लोग आर माधवन के कायल हो गए थे। इस सीरीज की कहानी बेहद दिलचस्प और सस्पेंस से भरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X