Idli Kadai OTT Release: कब और कहां रिलीज हो रही है धनुष की फिल्म इडली कढ़ाई ? IMDb पर है शानदार रेटिंग

Idli Kadai OTT Release

Idli Kadai OTT Release: साउथ की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। अभी तक 'ओजी', 'कांतारा चैप्टर 2', 'इडली कढ़ाई' की धाक देखी गई। फैन्स इन फिल्मों को देखने के लिए बेताब नजर आए, लेकिन कई ऐसे भी फैन्स भी थे जो फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर नहीं जा पाए। तो आपको बता दें कि फैन्स के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अब धनुष की फिल्म इडली कढ़ाई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने को तैयार है।

कब और कहां होगी इडली कढ़ाई रिलीज

इस फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर धनुष की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी, वहीं बता दें कि अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर झंडे गाड़ने को तैयार है। चलिए जानते हैं कि धनुष की तमिल फिल्म इडली कढ़ाई कब और कहां रिलीज होने के तैयार है।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मचाने जा रही है धमाल

धनुष की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टा हैंडल पर पोस्ट करते हुए फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा की है। बताया जा रहा कि फिल्म 29 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने को तैयार है। खास बात यह है कि आप इस फिल्म को अपनी भाषा में (हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम) में देख सकते हैं। बता दें कि जब से धनुष की फिल्म की ओटीटी अनाउंसमेंट हुई है तब से कमेंट्स की तो लंबी लाइन लग गई है। वैसे भी फैन्स को धनुष की फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार रहता है और खास तौर पर यह फिल्म लोगों के लिए बहुत खास है। क्योंकि फिल्म में इडली की कहानी दिखाई गई है।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

धनुष, नित्या मेनन, शालिनी पांडे की फिल्म 'इडली कढ़ाई' की कहानी आपका दिल जीत लेगी। बता दें कि फिल्म में एक आम आदमी की कहानी दिखाई गई है। जो ट्रेडिशनल इडली का स्टॉल चलाता है। बता दें कि फिल्म 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 71.91 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं भारत में फिल्म ने 50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

More from Filmibeat

Read more about: dhanush
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X