..................... 'I suffered a lot of injuries during the shooting of Aashram' - reveals Aaditi Pohankar! 'आश्रम की शूटिंग के दौरान मुझे काफी चोटें आईं'- अदिति पोहनकर ने किया खुलासा! - Hindi Filmibeat

'आश्रम की शूटिंग के दौरान मुझे काफी चोटें आईं'- अदिति पोहनकर ने किया खुलासा!

By Filmibeat Desk

वेब सीरिज 'शी' में बेहतरीन भूमिका के लिए अदिति पोहनकर को काफी प्रशंसा और सराहना मिली है। हालांकि,सबसे फेमस सीरिज 'आश्रम' में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली अदिति पोहनकर ने इस वेब सीरिज की शूटिंग के दौरान हुए अपने अनुभवों को साझा किया। अदिति ने बताया कि उन्होंने पेशेवर अंतर्राष्ट्रीय पहलवान संग्राम सिंह से प्नशिक्षण प्राप्त किया था। हर दिन लंबे समय तक उनकी ट्रेनिंग चलती थी।

अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने बताया कि यह भूमिका दर्शकों को जितनी आकर्षक दिखाई दी, वह मेरे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण थी। वे कहती हैं, बॉबी सर के साथ कुश्ती करना आसान नहीं था, मैं उनके वजन की आधी हूं,

aaditi pohankar, aashram, अदिति पोहनकर, आश्रम

लेकिन बॉबी सर के साथ कुश्ती के बारे में मजेदार तथ्य यह था कि मुझसे ज्यादा वे इस सीन को करने से डरते थे! अदिति ने आगे कहा कि आश्रम की शूटिंग के दौरान मुझे काफी चोटें आई हैं और मैं अभी भी उनसे उबर रही हूं।

वे कहती हैं कि इस सीरिज को दर्शकों की जितनी प्रेम और प्रशंसा मिली, उससे मुझे लगता है कि, यह चोट कुछ भी नहीं है।

बॉबी देओल और प्रकाश झा के साथ आश्रम में अदिति के कौशल को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। ऐसा लगता है कि आश्रम 3 में अपने आकर्षण से एक बार फिर वे दर्शकों को लुभाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X