दूसरे सीजन में हुई पति की हत्या तो तीसरे सीजन में पत्नी ने लिया बदला, इस वेब सीरीज ने ओटीटी पर मचाया धमाल

अभी के वक्त में वेब सीरीज का ट्रेंड लोगों के बीच में काफी ज्यादा बढ़ता चला जा रहा है। मेकर्स भी लगातार नए-नए प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिसकी कहानी एकदम उलझा देने वाली है। दर्शन हम बात कर रहे हैं हुमा कुरैशी की वेब सीरीज महारानी की।
हुमा कुरैशी की वेब सीरीज महारानी को दर्शकों द्वारा कही प्यार मिला। इसके दो सीजन आ चुके हैं और अब लोग तीसरे सीजन की चर्चा कर रहे हैं। जब इस वेब सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज किया गया तो यह टॉप ट्रेंड में आ गया। इस वेब सीरीज में हुमा कुरैशी मुख्य किरदार में नजर आ रही है और उनके करियर को यहां से नई ऊंचाइयां मिली है।
इस वेब सीरीज को बिहार के राजनीति पर आधारित बनाया गया है। पहले सीजन में सोहम शाह ने भीमा भारती का किरदार निभाया था। जो कि बिहार के मुख्यमंत्री की भूमिका निभाते हुए नजर आए। पहले सीजन के दौरान वह किसी कारण के चलते अपनी पत्नी रानी भारती का किरदार निभाने वाली हुमा कुरैशी को सीएम बना देते हैं।
मुख्यमंत्री बनने के बाद में दूसरे सीजन में रानी भारती का एक अलग ही अवतार देखने को मिलता है। उनको देखकर उनके पति भी हैरान हो जाते हैं। लेकिन इसी दौरान उनकी हत्या हो जाती है और इसका इल्जाम पार्टी के बाकी नेता उनकी पत्नी रानी भारती पर लगने लग जाते हैं। इसी षड्यंत्र के चलते रानी को अपने पति की हत्या के आरोप में जेल जाना पड़ता है।
लेकिन फिर तीसरे सीजन में रानी भारती जेल से बाहर आ जाती है और राजनीतिक खेल से सभी को हैरान कर देती है। इस वेब सीरीज में हुमा कुरैशी की एक्टिंग का हर कोई दीवाना हो चुका है। तीसरे सीजन में देखा गया कि वह अपने पति भीम भारती के असली कातिलों से बदला लेती है। इस वेब सीरीज को देखना काफी इंटरेस्टिंग हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications



