..................... Hrithik Roshan to Karan Johar, B- town celebs grace The Rings Of Power premiere- see pics | 'द रिंग्स ऑफ पावर' के मेगा एशिया पैसिफिक प्रीमियर पर फैन्स के साथ बॉलीवुड सेलेब्ल ने दर्ज कराई अपनी मौजूदगी - Hindi Filmibeat

'द रिंग्स ऑफ पावर' के मेगा एशिया पैसिफिक प्रीमियर पर फैन्स के साथ बॉलीवुड सेलेब्ल ने दर्ज कराई अपनी मौजूदगी

By Filmibeat Desk

बहुप्रतीक्षित एपिक ड्रामा के लॉन्च से पहले प्राइम वीडियो ने "द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर" के लिए मुंबई में एक शानदार एशिया पैसिफिक प्रीमियर की मेजबानी की। इस प्रीमियर पर सीरीज के एक्टर रॉब अरामायो, मैक्सिम बाल्ड्री, मार्केला कवेनघ, चार्ल्स एडवर्ड्स, लॉयड ओवेन, मेगन रिचर्ड्स, नाज़नीन बोनियादी, एमा होर्वाथ, टायरो मुहाफिदीन, सारा ज़्वांगोबानियन और शोरुनर जेडी पायने मौजूद थे।

हाल में हुए इस प्रीमियर में कास्ट और क्रू ने टिपिकल मुंबईया स्टाइल में एक वाइब्रेंट और कलरफुल ऑटोरिक्शा में ग्रैंड एंट्री की। साथ ही यहां इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़ें नामों में से ऋतिक रोशन, तमन्ना भाटिया, करण जौहर, कबीर खान, निखिल आडवाणी, बानी जे, रसिका दुग्गल, सयानी गुप्ता, मानवी गगरू, जिम सर्भ शामिल हुए।

hrithik-roshan-to-karan-johar-b-town-celebs-grace-the-rings-of-power-premiere-see-pics

इस प्रीमियर की शुरूआत जेडी पायने के संबोधन के साथ हुई के साथ हुई जिनका वेलकल वहां मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किया।

द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर इन मुंबई का एशिया पैसिफिक प्रीमियर ग्लोबल टूर का एक हिस्सा था जिसमें लॉस एंजिल्स, मैक्सिको सिटी और लंदन में प्रीमियर शामिल हैं। अमेज़न ओरिजिनल इस सीरीज का प्रीमियर 2 सितंबर, 2022 को प्राइम वीडियो पर होगा, जिसमें हर हफ्ते हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी के साथ-साथ कई और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में नए एपिसोड होंगे।

"द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर" के एक अन्य कार्यक्रम में, ऋतिक ने फैंस को LOTR और उनकी फ्रेंचाइजी कृष के बीच एक छोटे से संबंध का खुलासा किया। उन्होंने कहा, "मेरे और द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के बीच एक छोटा सा संबंध है जो मुझे नहीं लगता कि कोई भी जानता है। बहुत पहले 2004 में मेरे पिताजी ने द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स का पार्ट 1 देखा.. उन्हें वो इतनी अच्छी लगी कि फिर उन्होंने दूसरा देखा, फिर तीसरा देखा.. और फिर उसने मुझे फोन किया और फिल्म की भव्यता और फिल्म के कैरेक्टर्स, सेटिंग्स और फिल्ममेकिंग पर गहन बातचीत की। इसी दौरान उन्होंने मुझसे पूछा कि हम अपनी फिल्मों को क्यों आगे नहीं बढ़ा सकते? 'कोई मिल गया' के बारे में कैसा रहेगा? और फिर इस तरह 'कृष' बनाने का ख्याल आया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X