Housefull 5 OTT Release: कब और कहां स्ट्रीम होगी 'हाउसफुल 5', जानें ओटीटी रिलीज डेट

Housefull 5 ott Release Date: सुपरस्टा अश्रय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की फिल्म 'हाउसफुल 5' ने थिएटर्स में दर्शकों को खूब गुदगुदाया। अब इसके बाद ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर एक बड़ा अप्डेट सामने आया है।
'हाउसफुल 5' की ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म से पर्दा उठ गया है। मल्टीस्टारर फिल्म अगस्त के पहले हफ्ते ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'हाउसफुल 5' के ओटीटी राइट्स प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं। इस प्लेटफॉर्म पर फिल्म पहले से ही रेंट पर अवेलेबल है। प्राइम वीडियो ने 'हाउसफुल 5' को मेकर्स से 90 करोड़ रुपए में खरीदा है। अब फिल्म बिना रेंट के यहां स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
ओटीटी प्ले के मुताबिक 'हाउसफुल 5' अगले महीने, 1 अगस्त से प्राइम वीडियो पर बिना किसी रेंट पेमेंट के अवेलेबल होगी। 'हाउसफुल 5' दो वर्जन (5ए और 5बी) में थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी पर भी ये दो वर्जन (5ए और 5बी) में स्ट्रीम होगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और संजय दत्त के साथ फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। ये फिल्म 250 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











