इस एक अकेली फिल्म में है बॉलीवुड के 19 से भी ज्यादा सुपरस्टार्स, हाई डिमांड के बीच OTT पर हो गई रिलीज

Housefull 5 ott Release Date: सुपरस्टा अश्रय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की फिल्म 'हाउसफुल 5' ने थिएटर्स में दर्शकों को खूब गुदगुदाया। अब इसके बाद ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर एक बड़ा अप्डेट सामने आया है।
फिल्म के दो पार्ट हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B आई थी। फिल्म को लेकर जितना बज बनाया गया था उतना अच्छा रिस्पॉन्स मिल नहीं पाया है। बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। मगर इसे देखने के लिए एक ट्विस्ट है। हाउसफुल 5 बड़े बजट की फिल्म है इस वजह से ये अपना बजट पूरा नहीं कर पाई है। फिल्म का बड़े बजट के होने के पीछे की वजह इसकी लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट है। फिल्म में करीब 19 से ज्यादा स्टार नजर आए हैं।
हाउसफुल 5 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं मगर ये फिल्म अभी रेंट पर आई है। अगर आपको फिल्म के दोनों पार्ट देखने है तो इसके लिए आपको करीब 700 रुपये देने होंगे। हालांकि कुछ समय बाद प्राइम वीडियो के सब्सक्राइबर इसे फ्री में देख पाएंगे।
हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और संजय दत्त के साथ फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। ये फिल्म 250 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











