जानें क्यों आप परिवार के साथ आप देख सकते हैं 'हैप्पी फैमिली: कंडीशन्स अप्लाई', ये रहे 4 कारण

Happy family

कई थ्रिलर और क्राइम वेब सीरीज ने ओटीटी पर परचम लहराया है लेकिन इन सबके बीच अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'हैप्पी फैमिली: कंडीशन्स अप्लाई' ताजी हवा के झोंके के जैसा है। यह एक शानदार कहानी है जिसके किरदारों से आप जुड़ाव महसूस करेंगे तो साथ ही कई बार पेट पकड़ कर हंसने के लिए भी मजबूर हो जाएंगे। कहना गलत नहीं होगा कि 'हैप्पी फैमिली: कंडीशन्स अप्लाई' गेम चेंजर साबित हो रही है।

यह दर्शकों को एक विजुअल टूर कराती है कि कैसे चार पीढ़ियों का परिवार अलग-अलग विचारधाराओं के बावजूद एक छत के नीचे रहता है। सभी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और एक दूसरे के सपोर्ट सिस्टम हैं। खास बात यह है कि दर्शक और क्रिटिक्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया इस बात का प्रमाण है कि दर्शक इस जॉनर को भी स्वीकार कर रहे हैं।

हम आज चार कारण आपको यह बताने के लिए लेकर आए हैं कि अगर आपने अब तक यह सीरीज नहीं देखी है तो क्यों इसे तुरंत अपनी लिस्ट में शामिल करना चाहिए। पढ़ें आप भी-

आपको दूसरे दौर में ले जाती है

आपको दूसरे दौर में ले जाती है

'हैप्पी फैमिली: कंडीशन्स अप्लाई' एक ऐसी सीरीज है जिसे आप परिवार के साथ देख सकते हैं। इसकी कहानी और किरदार ऐसे हैं जो आपको आपके बचपन के दौर में लेकर चले जाएंगे। आपको इसे देखकर याद आएगा कि आप कैसे गर्मी की छुट्टियां बिताते थे और कजिन के साथ मस्ती करते थे।

महिला ब्रिगेड

महिला ब्रिगेड

शक्तिशाली महिला ब्रिगेड परिवार के लिए भी रीढ़ की हड्डी के समान होती है। इस सीरीज में जहां टिपिकल बा से अलग रत्ना पाठक शाह को देखकर आपको हंसी आएगी तो वहीं वो प्यार करने वाली और कभी-कभी ज़रूरतमंद दादी उस परिवार की मातृसत्ता है जो अपनी बहू, पल्लवी ढोलकिया को पूरे दिल से प्यार करती है। आयशा जुल्का ने सीरीज में पल्लवी का किरदार निभाया है जो परिवार के लिए ग्लू का काम करती है। पल्लवी मीनल साहू की केयरिंग और सपोर्टिंग सास भी है। वहीं, टिस्का और सना परिवार की नई पीढ़ी के सदस्य हैं।

पुरुष सदस्य भी मजेदार

पुरुष सदस्य भी मजेदार

परिवार के मुखिया के रूप में राज बब्बर से लेकर बेटे के रूप में अतुल कुलकर्णी तक, दोनों अपने कभी न देखे गए अवतारों से दिल जीत रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री हर किसी को हंसने पर मजबूर कर देती है। रौनक कामदार ने पोते संजय का किरदार निभाया जो परिवार में पागलपन को जोड़ता है। साथ ही अहान साबू परिवार का सबसे छोटा और क्यूट सदस्य है।

मैजिक मेकर्स

मैजिक मेकर्स

फैमिली बेस्ड कॉमेडी सीरीज बनाना चुनौतियों भरा होता है लेकिन जेडी मजेठिया और आतिश कपाड़िया ने इसे खूबसूरत बनाया है। सीरीज को बनाने वाले मेकर्स ने यह बताने की कोशिश की है कि, हर परिवार खुश रहता है लेकिन कुछ शर्तें लागू रहती हैं। दस एपिसोड की इस सीरीज का चार एपिसोड आ चुका है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X