'हीरामंडी' के इस 15 सेकंड के सीन को बार-बार देख रहे लोग, बना 'हीरामंडी' का मोस्ट वॉच सीन

Heeramandi Most Watch Secene: संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर वेब सीरीज 'हीरामंडी' इन दिनोंओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, फरदीन खान, अध्ययन सुमन, मनीषा कोइराला और शेखर सुमन जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आए।
'हीरामंडी' वेब सीरीज को 9 अप्रैल को रिलीज किया गया था और तभी से यह काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पर अभी तक तकरीबन 6 करोड़ 80 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस वेब सीरीज के ट्रेलर का ऐसा कौन सा सीन है, जिसके चलते इसको काफी ज्यादा देखा गया है।
बता दें कि 'हीरामंडी' वेब सीरीज का ट्रेलर 3 मिनट 11 सेकंड का था और इसमें 2.12 सेकंड से लेकर 2.27 सेकंड तकरीबन 15 सेकंड का शॉट सबसे ज्यादा बार देखा गया है। इस 15 सेकंड के सीन में कई सारी चीजें नजर आई। सोनाक्षी सिन्हा के किरदार की मौत हो जाने के बाद उनकी आरती लेकर जाती औरतों को भी दिखाया गया।
इसी के अलावा आपको बता दें कि शेखर सुमन के किरदार को मनीषा कोइराला के किरदार का गिरेबांद पकड़कर उसको खींचते हुए दिखाया गया है। मशीन में डायलॉग है जब शेखर सुमन मनीषा कोइराला से कहते हैं कि आप इसी फुव्वारे में बेजान नंगी तैरती नजर आएंगी। इसी दौरान अदिति राव हैदरी के किरदार को गोली चलाते हुए देखा गया।
इतना ही नहीं इस सीक्वेंस में किसी न किसी तवायफ या फिर किन्नर के साथ अलग-अलग किरदारों को हमबिस्तर होते हुए भी दिखाया गया है। संजय लीला भंसाली की इस सीरीज में तवायफ के नवाबों पर रसूक और आजादी के समय उनके योगदान पर आधारित बनाया गया है। जिसको 6.2 की रेटिंग भी मिली है।


Click it and Unblock the Notifications