Heeramandi: संजय लीला भंसाली ने छांट-छांटकर बनाए नवाब, कंगना के एक्स और उनके पापा भी लगाएंगे दाम!

Heeramandi The Diamond Bazaar Male Looks: फिल्म मेकर संजय लीला भांसाली ओटीटी पर अपने धमाके के लिए पूरी तरह से तैयार है। सालो की कड़ी मेहनत के बाद अब भंसाली 'हीरामंडी' लेकर आ रहे है। 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में एक्ट्रेस के लुक्स जहां पहले ही सामने आ चुके थे तो वहीं अब मेल स्टार्स के लुक रिलीज किए गए हैं।
जी हां 'हीरामंडी' के नवाबों के चेहरा से पर्दा उठा दिया है। भंसाली की इस सीरीज में फरदीन खान, शेखर सुनम अध्ययन सुमन और ताहा शाह नजर आने वाले हैं।
फरदीन खान संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी' के साथ वली मोहम्मद के रूप में सिल्वर स्क्रीन पर अपनी शानदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नवाब लुक में एक्टर रॉयल और रॉयल लग रहे हैं। एसएलबी की ड्रामा सीरीज़ के शानदार कलाकारों में शामिल होते हुए, फरदीन ने कहा, 'वली मोहम्मद एक नवाब के सार का प्रतीक है, जो हमेशा हीरामंडी की महिलाओं के साथ खड़ा रहता है।'
वहीं फरदीन के अलावा सीरीज से शेखर सुमन का भी फर्स्ट लुक शेयर किया गया है। सीरीज में उनके किरदार का नाम जुल्फिकार है। बता दें कि शेखर सुमन भी सालों बाद इस फिल्म ने अपना कमबैक कर रहे हैं।
शेखर के साथ साथ उनके लाडले अध्ययन सुमन भी इस सीरीज का हिस्सा हैं। मेकर्स ने उनका भी फर्स्ट लुक रिलीज किया है। हीरामंडी में वे एक जोरावर की भूमिका निभाएंगे। अध्ययन सुमन भी बीते कई सालों से पर्दे से गयाब थे।
'हीरामंडी' में ताहा शाह नवाब के बेटे ताजदार का किरदार निभाएंगे। उनका कैरेक्टर परंपरा और प्रेम के बीच फंसा हुआ है और वह मुक्ति के जरिए उद्देश्य तलाशता है। ताहा ने अपने रोल के बारे में बात की और कहा, 'ताजदार एक बड़ा कैरेक्टर है, जो बड़प्पन, दयालुता और अटूट दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उसे प्ले करना एक सपने के सच होने जैसा रहा है। मुझे यह मौका देने के लिए मैं संजय लीला भंसाली सर का बहुत आभारी हूं।'
अध्ययन, शेखर, फरदीन और ताहा से पहले सारी हीरोइनों के लुक को पहले ही रिवील कर दिया गया था। सीरीज में मनीषा कोइराला (मल्लिकाजान), अदिति राव हैदरी (बिब्बोजान), शर्मिन सेगल (आलमजेब), संजीदा शेख (वाहीदा), ऋचा चड्ढा (लज्जो) और सोनाक्षी सिन्हा (फरीदन) अहम भूमिका में नजर आएंगी। सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











