"संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' भारत की ओर से दुनिया को एक खास तोहफा होगी", नेटफ्लिक्स ने बांधे तारीफों के पुल

Sanjay Leela Bhansali's Heeramandi: 'हीरामंडी', संजय लीला भंसाली का अगला बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसके साथ वो ओटीटी स्पेस में कदम रखने वाले हैं। कुछ ही दिनों पहले सीरीज का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसे देखकर हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि भंसाली एक बार फिर दिल जीतने को तैयार हैं।
हीरामंडी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगी। लिहाजा, हीरामंडी को लेकर नेटफ्लिक्स की इंडिया हेड मोनिका शेरगिल काफी उत्साहित हैं और कहती हैं कि ये सीरीज भारत की ओर से दुनिया को हमारा खास तोहफा होगा।
बता दें, इस सीरीज में मनीषा कोईराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख मुख्य किरदारों में नजर आएंगी। बता दें, ये लाहौर की दासियों की कहानी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली के पास 'हीरामंडी' की कहानी पिछले 14 साल से है।
नेटफ्लिक्स के सह-सीईओ टेड सारंडोस ने संजय लीला भंसाली के काम की तारीफ करते हुए कहा, "मैं जब भी आपके काम की रेंज के बारे में सोचता हूं, खामोशी के बारे में, गंगूबाई के बारे में, ब्लैक के बारे में, या जिस तरह आप व्यापक रूप से अलग-अलग कहानी कहते हैं और अलग-अलग दुनिया जो आप बना रहे हैं, यह बहुत अनोखी है।"
निर्देशक संजय लीला भंसाली से अपनी पहली मुलाकात के बारे में याद करते हुए टेड कहते हैं, "जब हम पहली बार मिले, जब संजय ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात की, तो मुझे लगा कि ओह, मैं इसे अभी देखना चाहता हूं। मैंने जितना उनका काम देखा है, मैं जानता हूं कि वह इस कहानी को बहुत ही विशिष्ट रूप से आकार देकर, बड़े पैमाने को पर्दे पर ला सकते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications
