Head Over Heels K-Drama की कहानी ने लोगों को बनाया दीवाना, एपिसोड 9 जल्द होगा रिलीज, इस बार ये है नया ट्विस्ट

Head Over Heels Episode 9 release date: कोरियन ड्रामा 'हेड ओवर हील्स' इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बन गया है। जैसे-जैसे नए एपिसोड रिलीज हो रहे हैं, कहानी और भी ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है। आज यानी 21 जुलाई को एपिसोड 9 लॉन्च हो रहा है, जिसको लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। इस एपिसोड में इमोशन, ड्रामा और ट्विस्ट भरपूर देखने को मिलेगा।
क्या है शो की कहानी?
इस सीरीज की कहानी पार्क सेओंग-आह नाम की एक हाई स्कूल स्टूडेंट के इर्द-गिर्द घूमती है। दिन में वह एक आम लड़की है, लेकिन रात होते ही वह एक जादुई परी बन जाती है। एक दिन स्कूल में एक नया स्टूडेंट बे ग्योंग-वू आता है। सेओंग-आह को पता चलता है कि उसकी किस्मत बेहद बुरी है और वह कम उम्र में दुनिया छोड़ देगा। इसके बाद, वह उसकी किस्मत को बदलने की ठान लेती है। वह एक रहस्यमयी और खतरों से भरी दुनिया में कदम रखती है, जहां से लौटना आसान नहीं।
जैसे-जैसे वे दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं, उनके बीच दोस्ती और प्यार भी गहराने लगती है। एक साथ वे पुरानी जादुई ताकतों का सामना करते हैं और अपनी किस्मत बदलने की कोशिश करते हैं।
'हेड ओवर हील्स' की स्टारकास्ट
चो यी-ह्यून हैं पार्क सेओंग-आह के रोल में, जो शांत लेकिन निडर जादूगर लड़की है। चू यंग-वू हैं बे ग्योंग-वू, एक दिल टूटा लड़का, जिसके अंदर जिंदगी से लड़ने का जज्बा है। चू जा-ह्यून हैं एक अनुभवी जादूगर गाइड के रूप में। यून ब्युंग-ही हैं एक चुलबुली आत्मा के रूप में। चा कांग-यून हैं एक सिक्रेटिव स्टूडेंट के रोल में, जिसके पास खुद कई राज छुपे हैं।
एपिसोड 9 कब और कहां देखें?
साउथ कोरिया में हर सोमवार और मंगलवार, रात 8:50 PM (KST) पर tvN चैनल पर टेलिकास्ट होता है। वहीं भारत के साथ दूसरे देशों में एपिसोड को हर सोमवार और मंगलवार, शाम 5:20 PM (IST) से Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है।
क्यों देखें 'हेड ओवर हील्स'?
अगर आप जादू, रोमांस, इमोशन और सस्पेंस से भरी कोई अच्छी सीरीज ढूंढ रहे हैं, तो 'हेड ओवर हील्स' आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। शानदार कहानी, दमदार एक्टिंग और खूबसूरत सिनेमैटोग्राफी इसे खास बनाते हैं। अब चूंकि सिर्फ 3 एपिसोड ही बचे हैं, कहानी अपने क्लाइमैक्स की ओर बढ़ रही है। यह सही वक्त है इसे देखने का, क्योंकि आखिरी मोड़ सबसे दमदार होने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











