K-Drama Head Over Heels फिनाले एपिसोड की रिलीज डेट आई, रोमांस, रहस्य और रोंगटे खड़े कर देने वाले आएंगे मोड़!

Head Over Heels

Head Over Heels Kdrama Final Episode: कोरियन ड्रामा 'हेड ओवर हील्स' बहुत तेजी से दर्शकों का पसंदीदा बन गया है। इसकी कहानी, किरदार और रोमांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। खासतौर पर चो यी-ह्यून और चू यंग-वू की जोड़ी को लोग बहुत प्यार दे रहे हैं। अब फैंस को इस शो के फिनाले यानी आखिरी एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।

फिनाले एपिसोड कब और कहां देख सकेंगे?

'हेड ओवर हील्स' का आखिरी एपिसोड 29 जुलाई 2025 को रिलीज होगा। भारत में इसे Amazon Prime Video पर शाम 5:20 बजे (IST) देखा जा सकेगा। साउथ कोरिया में यह शो tvN चैनल पर प्रसारित होता है। अगर आपने ये ड्रामा देखा है, तो आखिरी एपिसोड के लिए तैयार रहिए, क्योंकि इसमें बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।

एपिसोड 11 में क्या है खास

पिछले एपिसोड यानी एपिसोड 11 में कहानी में कई उतार-चढ़ाव आए- योम-ह्वा (चू जा-ह्यून) ने बुरी शक्तियों को खत्म करने की कसम खाई। पार्क सियोंग (चो यी-ह्यून), बे ग्योंग-वू (चू यंग-वू) को डेट पर चलने के लिए कहती है और वादा करती है कि वह हाई स्कूल ग्रेजुएशन से पहले लौटेगी, लेकिन वो नहीं आती। योम-ह्वा को लगता है कि पार्क सियोंग अब इस दुनिया में नहीं है। वह गुस्से में आकर कहता है कि अगर वह दोबारा नजर आई, तो वह उसे खत्म कर देगा। दूसरी ओर, बे ग्योंग-वू, पार्क सियोंग को बचाने का फैसला करता है। अब देखना यह है कि क्या वह सही समय पर उसे बचा पाएगा या फिर कहानी में कोई और बड़ा मोड़ आएगा।

वेब सीरीज की स्टारकास्ट

इस ड्रामा में कई शानदार एक्टर हैं, जिनमें शामिल हैं:

चो यी-ह्यून - पार्क सियोंग-आह

चू यंग-वू - बे ग्योंग-वू

चू जा-ह्यून - योम-ह्वा

चा कांग-यूं, प्यो जी-हो, यूं ब्युंग-ही, किम मिन-जू, गु डो-यॉन, किम मि-क्यूंग और अन्य कलाकार

इस शो को किम योंग-वान ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी यांग जी-हून ने लिखी है।

ये सीरीज खास क्यों है?

'हेड ओवर हील्स एक ऐसी सीरीज है जो हल्की-फुल्की, मजेदार और इमोशनल है। इसकी कहानी एक लड़की की है जो दिन में स्कूल जाती है और रात को एक ओझा बनकर बुरी आत्माओं से लड़ती है। शो में रोमांस, स्कूली जीवन और फैंटेसी का अनोखा मेल है- जो इसे खास बनाता है।

More from Filmibeat

Read more about: kdrama
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X