रातों-रात फेमस हुए इस K-Drama के सातवें एपिसोड की रिलीज डेट आई सामने, सीरीज को कहानी झकझोर कर रख देगी दिल!

Head Over Heels

K-Drama Head Over Heels episode 7 release date: अगर आप रोमांटिक के-ड्रामा और स्कूल लाइफ की कहानी के शौकीन हैं, तो "हेड ओवर हील्स" आपके लिए परफेक्ट शो हो सकता है। यह नया कोरियन ड्रामा हर एपिसोड के साथ दर्शकों का दिल जीत रहा है।

कहां और कब देखें?

इस सीरीज का छठा एपिसोड अब अमेजन प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है और सातवां एपिसोड 14 जुलाई 2025, सोमवार को शाम 5:20 बजे (IST) रिलीज होगा। हर सोमवार और मंगलवार को नए एपिसोड आते हैं। कुल 12 एपिसोड की यह सीरीज एक खूबसूरत कहानी को बुन रही है।

क्या है कहानी

"हेड ओवर हील्स" की कहानी एक हाई स्कूल गर्ल पार्क सियोंग-आह पर बेस्ड है, जिसे असल में एक जादुई शक्ति वाली लड़की बताया गया है। लोग उसे "फेयरी चेओन जी" के नाम से जानते हैं। रात के समय वो पास्ट और फ्यूचर देख सकती है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसे एक नए स्टूडेंट बे ग्योंग-वू से प्यार हो जाता है- लेकिन वो जानती है कि उसकी जल्द ही मौत होने वाली है। अब पार्क सियोंग-आह अपनी जादुई ताकतों से उसकी किस्मत बदलना चाहती है। इस कोशिश में वो ना सिर्फ प्यार की सच्चाई को समझती है, बल्कि खुद की पहचान भी उसे मिलती है।

कास्ट और क्रू

इस शो में शानदार कलाकारों ने काम किया है- चो यी-ह्यून- पार्क सियोंग-आह के किरदार में, चू यंग-वू- बे ग्योंग-वू के रोल में, चू जा-ह्यून- योम ह्वा के रोल में, चा कांग-यून- प्यो जी-हो के रोल में, यून ब्युंग-ही- कोटडोरीयोंग के रोल में, किम मिन-जू- गु डो-योन के रोल में, किम मि-क्यूंग- लीडर डोंग-चियन के रोल में। इस ड्रामा का डायरेक्शन किया है किम योंग-वान ने और इसकी स्क्रिप्ट लिखी है यांग जी-हून ने।

"हेड ओवर हील्स" एक रोमांटिक कहानी से कहीं बढ़कर है। यह सीरीज पहले प्यार, दोस्ती, आत्मविश्वास और अपने डर का सामना करने जैसे पहलुओं को भी खूबसूरती से दिखाती है। यह शो एक वेबटून पर आधारित है, जो पहले से ही कोरियन युवाओं में काफी फेमस रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: ott web series
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X