Head Over Heels Finale Episode: इमोशन, मैजिक और रोमांस से भरपूर वेब सीरीज,ऐसे देखें हिंदी में

Head Over Heels

Head Over Heels Episode 12 Online Streaming: फैंटेसी और रोमांस से भरी कोरियन ड्रामा सीरीज 'हेड ओवर हील्स' अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। एपिसोड 12 के साथ यह इमोशनल सफर खत्म होने वाला है और फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर इस जादुई लव स्टोरी का अंत क्या होगा।

यह शो पहले दिन से ही चर्चा में रहा है क्योंकि यह बना है आह्न सु-मी के मशहूर वेबटून पर। लॉन्च के बाद से ही यह ड्रामा अपने फैंटेसी एलिमेंट्स और दिल को छू लेने वाली कहानी की वजह से लाखों दर्शकों का दिल जीत चुका है।

दमदार लीड जोड़ी ने बढ़ाई शो की चमक

शो की सबसे बड़ी ताकत इसकी लीड जोड़ी है- चो यी-ह्यून और चू यंग-वू। इन दोनों ने अपने किरदारों में जान डाल दी है और दर्शक उनके रिश्ते की हर परत से जुड़ते चले गए। इनकी केमिस्ट्री और इमोशनल परफॉर्मेंस ने शो को खास बना दिया है।

भारत में भी मचा रहा है धूम

भारतीय दर्शकों के बीच इस सीरीज की पॉपुलैरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, खासकर इसके हिंदी डब वर्जन की वजह से। अब हिंदी में स्ट्रीमिंग उपलब्ध होने के चलते ज़्यादा लोग इस प्यारी सी कहानी का मजा ले पा रहे हैं।

आज रिलीज होगा अंतिम एपिसोड

शो का आखिरी एपिसोड यानी एपिसोड 12, आज 29 जुलाई को रिलीज होगा। साउथ कोरिया में यह टीवीएन चैनल पर रात 8:50 बजे KST पर आएगा। भारत में आप इसे शाम 5:20 बजे IST पर Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।

कैसे देखें 'हेड ओवर हील्स' का एपिसोड 12 हिंदी में?

अगर आप भी इस रोमांटिक ड्रामा को हिंदी में देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

अपने मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर Amazon Prime Video खोलिए।

सर्च बार में Head Over Heels टाइप करें और शो को ओपन करें।

एपिसोड लिस्ट में से एपिसोड 12 पर क्लिक करें।

स्ट्रीमिंग शुरू करने के लिए Play पर टैप करें।

स्क्रीन पर टैप करके या रिमोट से ऑप्शन खोलें और "Audio & Subtitles" में जाएं।

हिंदी भाषा सेलेक्ट करें
वहां से 'Hindi' चुनें और हिंदी में एपिसोड का मजा लें।

अब लेटिए आराम से और तैयार हो जाइए इमोशंस, ट्विस्ट और मैजिक से भरे इस आखिरी एपिसोड के लिए।

Read more about: kdrama
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X