पॉपुलर K-drama Head Over Heels का एपिसोड 11 रिलीज डेट, भविष्य देखने वाली लड़की का इश्क क्या रंग लाएगा?

Head Over Heels Episode 11 Release Date: कोरियन ड्रामा 'हेड ओवर हील्स' ने अपने पहले एपिसोड से ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस सीरीज में चो यी-ह्यून और चू यंग-वू लीड रोल में हैं। इस शो की कहानी बहुत हल्की-फुल्की, रोमांटिक और फैंटेसी से भरी है, जिसमें पहले प्यार, तकदीर और आत्म-स्वीकृति जैसे इमोशन्स को दिखाया गया है।
कहानी में क्या है खास?
कहानी एक हाई स्कूल स्टूडेंट पार्क सियोंग-आह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ओझा (Shaman) है। वह रात को लोगों के भविष्य और आत्माओं को देख सकती है। उसकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव तब आता है जब एक नए स्टूडेंट बे ग्योंग-वू की एंट्री होती है। धीरे-धीरे वह उसे पसंद करने लगती है, लेकिन उसे यह भी पता चलता है कि उसकी मौत जल्द आने वाली है।
पार्क सियोंग-आह उसकी किस्मत बदलने के लिए अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करती है। इस दौरान उसे न सिर्फ अपने पहले प्यार से जुड़े भावनाओं का सामना करना पड़ता है, बल्कि स्कूल की जिंदगी की चुनौतियों से भी जूझना पड़ता है।
कब और कहां देखें Head Over Heels
यह सीरीज आह्न सु-मी के लोकप्रिय वेबटून पर आधारित है। इसमें कुल 12 एपिसोड हैं। अब तक 11 एपिसोड रिलीज हो चुके हैं। हर सोमवार और मंगलवार को इसका नया एपिसोड आता है। यह शो Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है।
Head Over Heels की स्टारकास्ट
चो यी-ह्यून - पार्क सियोंग-आह
चू यंग-वू - बे ग्योंग-वू
चू जा-ह्यून - योम-ह्वा
चा कांग-यून - प्यो जी-हो
किम मि-क्यूंग - डोंग-चियोन
किम मिन-जू - गु डो-योन
यूं ब्युंग-ही - कोटडोर्योंग
डायरेक्टर: किम योंग-वान
स्क्रीनप्ले: यांग जी-हून
क्यों देखें यह सीरीज?
अगर आप पहली मोहब्बत, किस्मत के खेल और फैंटेसी दुनिया की कहानी को पसंद करते हैं, तो 'हेड ओवर हील्स' आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें रोमांस के साथ-साथ एक लड़की का अपनी पहचान, भावनाओं और जिम्मेदारियों से जूझने का सफर दिखाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications