पॉपुलर K-Drama Head Over Heels का एपिसोड 10 जल्द होगा रिलीज, इन स्टेप्स की मदद से हिंदी में देखें जादुई सीरीज

Head Over Heels Episode 10 In Hindi: अगर आप कोरियन ड्रामा देखने के शौकीन हैं, तो 'हेड ओवर हील्स' नाम की यह नई सीरीज़ आपका दिल जरूर जीत लेगी। ये कोई आम लव स्टोरी नहीं है, बल्कि इसमें रोमांस के साथ एक जादुई दुनिया की झलक भी मिलती है। यही वजह है कि ये शो खासतौर पर उन लोगों को पसंद आ रहा है जो कुछ हटकर देखने की तलाश में रहते हैं।
अब जब इस शो का एपिसोड 9 रिलीज हो चुका है, तो दर्शकों में उत्साह चरम पर है। खासकर भारत में इसका हिंदी डब वर्जन काफी पसंद किया जा रहा है और लोग बेसब्री से जानना चाहते हैं कि कहानी में आगे क्या होगा, आज यानि 22 जुलाई को इसका 10वां एपिसोड रिलीज होगा।
शो की खासियत क्या है?
ये सीरीज मशहूर वेबटून राइटर आह्न सु-मी की कहानी पर बेस्ड है। 'हेड ओवर हील्स' की कहानी दिल से जुड़ी भावनाओं को एक जादुई छुअन के साथ दिखाती है, जो इसे बाकी रोमांटिक ड्रामों से अलग बनाती है। शो के लीड एक्टर्स चो यी-ह्यून और चू यंग-वू की केमिस्ट्री कमाल की है। हर एपिसोड के साथ उनका रिश्ता और मजबूत होता जाता है, जिससे दर्शकों का इमोशनल कनेक्शन गहराता है।
एपिसोड 9 धमाल, एपिसोड 10 का इंतजार
21 जुलाई को रिलीज हुआ एपिसोड 9, अब तक के सबसे इमोशनल और चौंकाने वाले एपिसोड्स में से एक माना जा रहा है और अब इसका 10वां एपिसोड भी आ रहा है। इस सीरीज की कहानी अब धीरे-धीरे अपने आखिरी स्टेज पर पहुंच रही है और दर्शक हर सीन में नए ट्विस्ट और इमोशन का मजा ले रहे हैं।
ध्यान रहे, यह के-ड्रामा कुल 12 एपिसोड का है और अब बचे हैं सिर्फ कुछ ही एपिसोड। ऐसे में हर एपिसोड का रोमांच और भी बढ़ता जा रहा है।
कब और कहां देखें?
दक्षिण कोरिया: हर सोमवार और मंगलवार रात 8:50 बजे (KST) पर tvN चैनल पर टेलीकास्ट होता है।
भारत: हिंदी डब वर्जन Amazon Prime Video पर हर हफ्ते सोमवार और मंगलवार को शाम 5:20 बजे (IST) पर रिलीज होता है।
5 स्टेप्स में जानें Head Over Heels के हिंदी डब एपिसोड्स कैसे देखें?
अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर Amazon Prime Video खोलिए।
सर्च बार में 'Head Over Heels' टाइप करें और शो सिलेक्ट करें।
जो एपिसोड देखना है, उस पर क्लिक करें।
अब "Play" दबाकर शो देखना शुरू करें।
चलते एपिसोड में स्क्रीन पर टैप करें और भाषा ऑप्शन में जाकर हिंदी चुनें।
अब तैयार हो जाइए-अपने पसंदीदा स्नैक्स लीजिए और इस रोमांटिक-जादुई के-ड्रामा के नए ट्विस्ट का मजा हिंदी में लीजिए।


Click it and Unblock the Notifications