..................... Happy Family: प्राइम वीडियो की फैमिली कॉमेडी सीरीज 'हैप्पी फैमिली कंडीशंस अप्लाई' का ट्रेलर, जानें रिलीज डेट | Happy Family Conditions Apply trailer out, Prime Video announces it's comedy-drama series, releasing on this date - Hindi Filmibeat

Happy Family: प्राइम वीडियो की फैमिली कॉमेडी सीरीज 'हैप्पी फैमिली कंडीशंस अप्लाई' का ट्रेलर, जानें रिलीज डेट

By Filmibeat Desk
happy-family-conditions-apply-trailer-out-prime-video-announces-its-comedy-drama-series-release-date

Happy Family Conditions Apply trailer out: प्राइम वीडियो ने आज अपनी पारिवारिक कॉमेडी, अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ हैप्पी फ़ैमिली: कंडीशंस अप्लाई के अपने मजेदार और रोमांचक ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। साथ ही इसके ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की गई है। इस सीरीज में राज बब्बर, रत्ना पाठक शाह, अतुल कुलकर्णी, आयशा जुल्का, रौनक कामदार, मीनल साहू, सनाह कपूर और अहान साबू जैसे कलाकार दिखेंगे।

आतिश कपाड़िया और जेडी मजेठिया द्वारा निर्मित और निर्देशित, हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई एक एपिसोडिक रिलीज होगी। पहले चार एपिसोड प्राइम वीडियो पर 10 मार्च को 240 से अधिक देशों और टेरीटरीज में एक्सक्लूसिवली प्रीमियर किये जायेंगे , और उसके बाद 31 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को 2 एपिसोड रिलीज़ होंगे।

ठहाकों से भरपूर यह ट्रेलर दर्शकों को ढोलकिया परिवार की दुनिया में ले जाता है जहां एक ही घर में चार पीढ़ियां जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव का सामना एक साथ करती हैं।

निर्माता और निर्देशक आतिश कपाड़िया और जेडी मजेठिया कहते हैं, "हमें लगता है कि कॉमेडी सबसे प्रभावी तब होती है जब यह रोजमर्रा की घटनाओं और सिचुएशन से आती है, और हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई में बस यही है.."

अभिनेता राज बब्बर कहते हैं, "कॉमेडी शैली के साथ मैंने ज्यादा काम नहीं किया है। हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई, दरअसल मेरी पहली आउट एंड आउट कॉमेडी है, और इसी बात ने ही मुझे इस सीरीज का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।" वहीं, रत्ना पाठक शाह कहती हैं, "एक ऐसे किरदार को निभाने में निश्चित ही मज़ा आता है, जो खुलेआम स्वार्थी है। हेमलता ढोलकिया एक ऐसा किरदार है जो अपने दिल की बात को बताने में ज़रा भी संकोच नहीं करती, लेकिन वह हाजिरजवाब भी है। वह अनजाने में ही हास्य पैदा करती है, काफी हद तक ईमानदार है।"

Read more about: amazon prime video happy family
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X