..................... गुरमीत चौधरी का शानदार लुक रिलीज, डिज़्नी+ हॉटस्टार की वेब सीरीज़ राजा महाराणा प्रताप में होंगे लीड | Gurmeet Choudhary to play lead role in Maharana Pratap Web Series on Disney+ Hotstar - Watch teaser - Hindi Filmibeat

गुरमीत चौधरी का शानदार लुक रिलीज, डिज़्नी+ हॉटस्टार की वेब सीरीज़ राजा महाराणा प्रताप में होंगे लीड

gurmeet-choudhary-to-play-lead-role-in-maharana-pratap-web-series-on-disney-hotstar-watch-teaser

Gurmeet Choudhary: एक महीने पहले Disney+ Hotstar ने नितिन चंद्रकांत देसाई द्वारा निर्देशित अपनी आगामी सीरीज़ महाराणा की घोषणा करते हुए एक रोमांचक वीडियो पोस्ट किया था। वहीं, अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिये इस बात की घोषणा की कि गुरमीत चौधरी "महाराणा" में महाराणा प्रताप की मुख्य भूमिका निभाएंगे।

इस ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा में गुरमीत चौधरी के लुक को देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं। रिलीज हुए टीजर में गुरमीत बहुत ही इंटेंस और दिलचस्प लग रहे हैं।

इस सीरीज के बारे में बात करते हुए गुरमीत चौधरी कहते हैं , "भारत की जड़ों से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। महाराणा प्रताप अपने साहस और वीरता के लिए जाने जाते थे, उनके जीवन के बारे में और जानने का मौका पाकर मैं बहुत खुश हूं। स्वयं महाराणा प्रताप जैसे सशक्त चरित्र को चित्रित करना भी एक बहुत बड़ी चुनौती है। मुझे यह प्रोजेक्ट देने के लिए मैं डिज्नी+ हॉटस्टार और नितिन चंद्रकांत देसाई का शुक्रगुजार हूं।"

नेटिज़न्स अपने पसंदीदा अभिनेता को इस तरह की ऐतिहासिक सीरीज़ में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हम भी गुरमीत चौधरी को महान योद्धा महाराणा प्रताप की भूमिका में देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

गुरमीत के अलावा, सीरीज में ऋद्धिमा पंडित, अश्विनी भावे, सुरेन्‍द्र पाल, दानिश भट, पृथ्‍वी हट्टे, महेश काले, सुबोध भावे, माधव देवचक्‍के, समीर धर्माधिकारी अन्‍य प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X