गुलशन देवैया को सोनाक्षी सिन्हा समेत उनके Dahaad को- एक्टर्स बुलाते हैं इनसाइक्लोपीडिया, जानें क्यों?

Gulshan Devaiah: प्राइम वीडियो पर हालिया रिलीज हुई सीरीज दहाड़ को खूब सराहना मिल रही है। चाहे वह इसकी शानदार कास्ट हो या निर्देशन, या दिलचस्प कैमरा वर्क हो। दहाड़ सोनाक्षी सिन्हा को एक अंडरडॉग पुलिस वाले के रूप में पेश करती है, जो विजय वर्मा द्वारा निभाए गए एक सीरियल किलर के पीछे हाथ धोकर पड़ी है। वहीं एक्टर गुलशन देवैया और सोहम शाह उनके सुपीरियर्स की भूमिका में हैं।
कलाकारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। लेकिन जैसा कि बहुत से लोग नहीं जानते होंगे सीरीज की कास्ट ऑफ-स्क्रीन भी काफी मजेदार कैमराडरी साझा करते हैं। अपने शूटिंग के दिनों से एक वाकया शेयर करते हुए, गुलशन ने बताया कि कैसे उन्होंने विजय के लिए एक 'प्रॉम्प्टर' की भूमिका निभाई थी।
शेयर किया सेट पर का मजेदार किस्सा
गुलशन ने हंसते हुए कहा, "एक सीन था जिसे एक स्कूल में शूट किया गया था। यह विजय और मेरा साथ में पहला सीन था और यह काफी आसान सीन था, जहां एक कॉरिडोर में हमारी बातचीत होती है। हमने मास्टर / वाइड टेक शूट किया और OS (कंधे के ऊपर) क्लोजअप शूट कर रहे थे। सब ठीक चल रहा था, और अचानक मैंने महसूस कि विजय अपनी लाइन भूल गये हैं। इसके बाद मैंने उसे इशारा देना शुरू कर दिया।"
उन्होंने आगे कहा, "अब कैमरा मेरे ऊपर था न कि उस पर। यह मेरा क्लोज अप था इसलिए मैं उन्हें अपनी लाइन के लिए प्रॉम्प्ट करते हुए अपना मुंह ढकने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। जाहिर है, इस पर विजय हंस पड़ा! ऐसा कोई तरीका नहीं है कि अब हम इस टेक का इस्तेमाल कर सकें क्योंकि कैमरे पर पकड़े जाने से बचने के लिए मैं जो कुछ भी कर रहा था, वह काफी मजेदार हो गया था जो कि कैरेक्टर से बिल्कुल अलग था। इसके बाद फिर हम इस पर खूब हंसे और टेक को फिर से किया।
को-स्टार्स बुलाते हैं इनसाइक्लोपीडिया
गुलशन को उनके को-एक्टर्स ने 'वॉकिंग इनसाइक्लोपीडिया' का टैग दिया है क्योंकि उन्हें सब कुछ याद रहता है। वो दूसरे एक्टर्स के डायलॉग्स, रैंडम चीजों के बारे में मजेदार फैक्ट्स, फूड से लेकर स्पोर्ट्स तक, सब के बारे में जानकारी रखते हैं।
रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय द्वारा निर्देशित, दहाड़ का निर्माण एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा किया गया है, जिसमें रितेश सिधवानी, जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। इस सीरीज में विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 8-एपिसोड की यह सीरीज अब दुनिया भर के 240+ देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












