इस नई वेब सीरीज ने मचा दी धूम, हर एपिसोड में है ऐसा ट्विस्ट जो उड़ा देगा होश! जानिए क्यों हो रही है इतनी चर्चा

Good Boy Kdrama: ओटीटी पर इन दिनों साउथ कोरियन ड्रामा यानी के-ड्रामा का जबरदस्त जलवा है। इन्हीं में एक नया नाम जुड़ा है- 'गुड बॉय'। इस सीरीज ने रिलीज के बाद से ही लोगों का ध्यान खींच लिया है और इसे देखने वालों की तादाद तेजी से बढ़ रही है।
क्या है इस सीरीज की कहानी?
'गुड बॉय' की कहानी यून दोंग-जू नाम के एक लड़के की है, जो पहले ओलंपिक में बॉक्सिंग करता था और अब एक पुलिस ऑफिसर बन चुका है। वह अपनी बॉक्सिंग की स्किल्स का इस्तेमाल अपराधियों को पकड़ने के लिए करता है। लेकिन ये कहानी सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं है, इसमें उसके अंदर चल रहे इमोशनल और मानसिक संघर्ष को भी गहराई से दिखाया गया है।
हर एपिसोड में है कुछ नया
इस सीरीज में कुल 16 एपिसोड हैं और हर एपिसोड में कोई न कोई नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। यही वजह है कि दर्शक एक बार देखना शुरू करते हैं तो रुक ही नहीं पाते। IMDb पर इसे 7.7 की शानदार रेटिंग मिली है।
शानदार स्टारकास्ट
इस सीरीज में कई बड़े कोरियन कलाकार नजर आ रहे हैं- पार्क बो गम (Park Bo Gum), किम सो ह्यून (Kim So Hyun), ली सांग यी (Lee Sang Yi), ह्यो सिओन्ग ते (Heo Seong Tae), ओह जंग सी (Oh Jung Se) इन सभी ने अपनी एक्टिंग से सीरीज को और भी खास बना दिया है।
कहां देख सकते हैं?
आप 'गुड बॉय' को Amazon Prime Video पर देख सकते हैं। यह सीरीज ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है और खूब पसंद की जा रही है।
क्यों 'गुड बॉय' है खास?
ये वेब सीरीज एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर है। इस सीरीज की कहानी दिल को छू लेने वाली है। इसमें दमदार एक्टिंग की गई है। हर एपिसोड में नया खुलासा। अगर आप कुछ नया, रोमांचक और दिलचस्प देखना चाहते हैं, तो 'गुड बॉय' आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस है।


Click it and Unblock the Notifications











