रिलीज हुआ अनोखा फैंटेसी-रोमांटिक के ड्रामा Genie: Make A Wish, कब और कहां देखें जिन्न और लड़की की प्रेम कहानी!

Genie: Make A Wish OTT Release: अक्टूबर का महीना शुरु हो गया है और कोरियन ड्रामा की बहार भी... 3 अक्टूर को Genie: Make a Wish एक साउथ कोरियाई टीवी सीरीज रिलीज हुआ है। इसमें फैंटेसी, रोमांस और कॉमेडी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है।
इसका डायरेक्शन Ahn Gil-ho ने किया है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है और के-ड्रामा देखने वालों के बीच फेमस हो रही है। इस सीरीज में कुल 13 एपिसोड्स हैं और हर एपिसोड लगभग एक घंटे का है।
सीरीज के बारे में
नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और बताया कि यह अब स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल है। इस सीरीज के राइटर Kim Eun-Sook हैं और इस सीरीज का म्यूजिक Lim Ha-Young ने दिया है। इस सीरीज का प्रोडक्शन Hwa&Dam Pictures और Studio Dragon ने किया है।
क्या है कहानी
इस सीरीज की कहानी का-यंग नाम की लड़की की है, जो इमोशनली रूप से खुद को दूसरों से दूर रखती है, क्योंकि उसके अंदर लोगों को मारने का भावनाएं आती हैं। अचानक वह एक 1000 साल पुराने जिन्न इब्लिस को जगा देती है, जो तीन इच्छाएं पूरी कर सकता है। लेकिन असल में इब्लिस शैतान है, जो इंसानों की बुराइयों को दिखाना चाहता है। का-यंग और इब्लिस साथ रहते हैं और इस दौरान उनके बीच एक कनेक्शन बन जाता है, जो बाद में एक लव स्टोरी में तब्दील हो जाती है।
Genie: Make a Wish की कास्ट
इस सीरीज में Kim Woo-bin ने इब्लिस का रोल निभाया है, Bae Suzy ने Ka-young का, और Ahn Eun-jin ने Mi-joo का रोल निभाया है। यदि कोई नई और दिलचस्प के-ड्रामा देखना चाहता है, तो Genie: Make a Wish एक बढ़िया ऑप्शन है क्योंकि इसमें रोमांस, मजेदार कहानी और बेहतरीन एक्टिंग है।


Click it and Unblock the Notifications











