शुरू होने वाला है अनोखा के ड्रामा, जिन्न को होगा इंसान से प्यार, समय और तारीख का लग गया पता, यहां जानें डिटेल

Genie Make a Wish Korean drama release date: अक्टूबर का महीना आ चुका है और के ड्रामा के दीवाने बेसब्री से नई वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं और अगर आप भी नई वेब सीरीज के इंतजार में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि कल यानि 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है नया के ड्रामा, जिसका नाम है- 'Genie, Make a Wish'।
Genie, Make a Wish स्टारकास्ट
कोरियन ड्रामा 'Genie, Make a Wish' का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इस सीरीज में किम वू-बिन, बे सूजी और आन युन-जिन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। जब इस सीरीज का अनाउंसमेंट किया गया था तो पोस्टर पर लिखा था- 'किम वू-बिन और सूजी की जिंदगी और मौत के बीच की फैंटेसी रोमांटिक कॉमेडी'।
क्या है कहानी
'Genie, Make a Wish' की कहानी फैंटेसी, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है। इस सीरीज में एक जीनी है जो मरे हुए को जिंदा करना और भविष्य में जाना इन दो विशेज को छोड़कर हर तरह की ख्वाहिश को पूरा करने का दम रखता है। वो जीनी एक ऐसी लड़की के हाथ लगता है जिसे लोगों से मिलने में कोई भी दिलचस्पी नहीं है और वो अकेले रहना पसंद करती है। जीनी उस लड़की से बोलता है कि वो जल्दी अपनी तीन इच्छाएं बताए ताकि वो तीन इच्छाएं पूरी करने के बाद वो उस लड़की को मार सके। लेकिन कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, जीनी को अपनी मालकिन यानी उस लड़की से प्यार होने लग जाता है। अब ये अटपटी और रोमांस से भरी कहानी क्या मोड़ लेती है इस बात का पता तो वेब सीरीज देखने के बाद ही पता चलेगा।
कब होगी रिलीज
यह ड्रामा 3 अक्टूबर से Netflix पर स्ट्रीम होगा। खास बात यह है कि इसकी शुरुआत Chuseok फेस्टिवल (कोरिया का बड़ा त्यौहार) के मौके पर हो रही है। इसलिए भी कोरिया के लोग इस सीरीज के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वैसे तो सभी कोरियन ड्रामा भारत में नेटफ्लिक्स पर शाम 5.40 बजे स्ट्रीम होते हैं और इस सीरीज से भी यही उम्मीद की जा रही है के ये भी नेटफ्लिक्स पर शाम 5.40 बजे रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











