2023 में OTT पर होगा करीना कपूर से लेकर काजोल समेत इन एक्ट्रेसेस जलवा, देखें पूरी लिस्ट

ओटीटी प्लेटफॉर्म को दर्शक पिछले कुछ सालों से अधिक अहमियत देने लग गए हैं। ओटीटी कंटेंट को दर्शक पसंद करते हैं और पिछले कुछ सालों में कई ए लिस्टेड स्टार्स ने ओटीटी पर अपना जलवा बिखेरा है। लेकिन, अगला साल यानी 2023 भी सिने प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है और इसके पीछे वजह ये है कि, कई ऐसी सुपरस्टार अभिनेत्रियां ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही है।
जी हां, साल 2023 ओटीटी प्रेमियों के लिए काफी मजेदार होने वाला है। कई अभिनेत्रियां हैं जो अब ओटीटी पर भी दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इस लिस्ट में काजोल से लेकर करीना कपूर तक कई स्टार एक्ट्रेसेस हैं। साल 2022 में भी रवीना टंडन और सुष्मिता सेन समेत कई अभिनेत्रियों ने ओटीटी पर काफी दमदार परफॉर्मेंस देती दिखीं।
तो आइए नजर डालते हैं उन अभिनेत्रियों के नाम पर जो अगले साल ओटीटी पर नजर आएंगी। देखें पूरी लिस्ट-

काजोल
काजोल 90 के दशक की सुपरस्टार एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। काजोल सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में भी गिनी जाती हैं। 2022 में उनकी फिल्म 'सलाम वेंकी' को काफी पसंद किया गया और उनकी परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई। 2023 में काजोल 'द गुड वाइफ' नाम की वेब सीरीज से डेब्यू करेंगी।

करीना कपूर
करीना कपूर भी 2023 में ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। करीना कपूर नेटफ्लिक्स पर 'डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' में नजर आएंगी। उनके फैंस को भी इस शो का बेसब्री से इंतजार है।

उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर ने कई फिल्मों में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा है। अब उर्मिला मातोंडकर 'तिवारी' सीरीज से ओटीटी पर डेब्यू करेंगी। उर्मिला मातोंडकर की यह वेब सीरीज मां और बेटी के रिश्ते पर आधारित होगी। उर्मिला मातोंडकर भी 2023 में ओटीटी पर राज करने के लिए तैयार हैं।

सोनाक्षी सिन्हा
'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। सोनाक्षी सिन्हा के फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि वो भी 2023 में ओटीटी पर कदम रखेंगी। सोनाक्षी सिन्हा रीमा कागती की वेब सीरीज 'दहाड़' से ओटीटी पर डेब्यू करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











