ऑस्ट्रेलिया और भारत की वेब सीरीज Four Years Later की रिलीज डेट आई सामने, यहां देखें अनोखी प्रेम कहानी

Four Years Later

Four Years Later OTT Release Date: 'Four Years Later' एक ऐसी वेब सीरीज है जो प्यार, अलग होने और सेल्फ रियलाइजेशन की गहराई में उतरती है। यह कहानी एक ऐसे नए-नवेले जोड़े की है, जो अरेंज मैरिज के बाद अलग-अलग देशों में रहते हुए भी अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश करता है।

कब और कहां देखें

सीरीज दिखाती है कि कैसे समय, फासला और समाज की सोच एक रिश्ते की असली परीक्षा लेते हैं। यह ऑस्ट्रेलिया-भारतीय वेब सीरीज कुल आठ एपिसोड की है। इसका प्रीमियर पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के SBS चैनल पर हुआ था और अब यह भारत में 11 जुलाई 2025 से Lionsgate Play पर स्ट्रीम की जाएगी।

क्या है कहानी?

यह सीरीज श्रीदेवी और यश की कहानी है, जिनकी हाल ही में शादी हुई है। लेकिन जल्द ही यश को मेडिकल इंटर्नशिप के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना पड़ता है और श्रीदेवी भारत में ही रहती हैं। इस दूरी की वजह से दोनों के बीच मेंटल और इमोशनल स्ट्रेस पैदा होता है। दोनों एक-दूसरे से दूर रहकर अपने रिश्ते को संभालने की कोशिश करते हैं।

यह शो सिर्फ उनके रोमांस की कहानी नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि जब रिश्ते समय और दूरी से आजमाए जाते हैं, तो भावनाएं कितनी गहराई से उभरती हैं। साथ ही यह भी दिखाया गया है कि एक अरेंज मैरिज में प्यार धीरे-धीरे कैसे पनपता है और समाज के दबावों के बीच दो लोग एक-दूसरे को कितना समझ पाते हैं।

वेब सीरीज के प्रोडक्शन के बारे में

इस शो का डायरेक्शन मिथिला गुप्ता और फादिया अब्बूद ने मिलकर किया है। इसकी कहानी और स्क्रिप्ट मिथिला गुप्ता, एस. शक्तिधरन और निकोल रेड्डी ने मिलकर लिखी है। इस सीरीज का प्रोडक्शन ईजी टाइगर प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है और इसमें इयान कोली, रॉब गिब्सन, स्टीफन कोर्विनी और मिथिला गुप्ता जैसे प्रोड्यूसर शामिल हैं।

वेब सीरीज की कास्ट

इस सीरीज में श्रीदेवी का किरदार निभाया है शाहना गोस्वामी ने, जबकि यश के रोल में नजर आएंगे अक्षय अजीत सिंह। इनके साथ ताज अलदीब, केट बॉक्स, रॉय जोसेफ, ल्यूक अर्नोल्ड, फिलिप क्वास्ट और योहान फिलिप जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं।

क्यों देखनी चाहिए ये सीरीज?

अगर आप रिश्तों की सच्चाई, भावनाओं की गहराई और दो संस्कृतियों के मेल को देखना चाहते हैं, तो 'Four Years Later' आपके लिए है। यह सीरीज सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं है, बल्कि एक सोच है जो यह सवाल उठाती है- क्या प्यार और समझदारी से समय और दूरी को मात दी जा सकती है?

Read more about: ott web series
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X