Four More Shots Please Season 4: इस बार पार्टी नहीं, रिश्तों की सच्चाई आएगी सामने, जानिए कब होगी रिलीज

Four More Shots Please Season 4 Release Date: Four More Shots Please का चौथा सीजन कहानी के उस मोड़ पर पहुंचता है, जहां भावनाएं पहले से ज्यादा गहरी हो जाती हैं। ट्रेलर से साफ है कि इस बार सिर्फ हंसी-मजाक ही नहीं, बल्कि जिंदगी के मुश्किल सवालों और रिश्तों की सच्चाई भी सामने आएगी। पार्टी सीन और हल्के पल मौजूद हैं, लेकिन उनके बीच ईमानदार बातचीत और इमोशनल टकराव कहानी को मजबूती देते हैं।
फाइनल सीजन में चारों दोस्त अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करती नजर आती हैं। यहां दूसरे मौके, अधूरे रिश्ते और खुद से जुड़े फैसलों पर फोकस किया गया है। प्यार, दिल टूटना, दोस्ती और आत्म-खोज जैसे पहलू इस सीजन की कहानी को आगे बढ़ाते हैं। मेकर्स ने कोशिश की है कि पुराने ट्रैक्स को सही अंजाम मिले, लेकिन शो की रियल और अनफिल्टर्ड फील बनी रहे।
स्टारकास्ट के बारे में
एक बार फिर कीर्ति कुल्हारी, सायानी गुप्ता, बानी जे और मानवी गगरू मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगी। इनके साथ प्रतीक स्मिता पाटिल, डिनो मोरिया, कुणाल रॉय कपूर, राजीव सिद्धार्थ, मिलिंद सोमन, लिसा रे और अनसूया सेनगुप्ता जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे।
Four More Shots Please 4: रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग टाइम
Four More Shots Please Season 4 का प्रीमियर 19 दिसंबर को Prime Video पर होने जा रहा है। यह सीरीज रात 12 बजे (IST) से स्ट्रीम के लिए उपलब्ध होगी। बिंज-वॉच पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि इस बार भी सभी 7 एपिसोड एक साथ रिलीज किए जाएंगे। दोस्ती, इमोशन्स और एंटरटेनमेंट से भरपूर यह आखिरी सीजन फैंस के लिए एक यादगार सफर साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











