Four More Shots Please Season 3: प्राइम वीडियो ने शो के पहले रैप सॉन्ग 'फुल डोप' को किया रिलीज, Watch

इस साल का सबसे हॉट पार्टी एंथम प्राइम वीडियो के "फुल डोप" के साथ आपको एंटरटेन करने के लिए आ गया है, जो अपकमिंग सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज का पहला सिंगल है। ये सीरीज 21 अक्टूबर, 2022 को स्ट्रीम करेगी।
रैपर रफ़्तार के साथ बनाए गए म्यूजिक वीडियो में सैसी, अनअपॉलिजेटिक और फियर्श फोर मोर शॉट्स प्लीज गर्ल्स, कीर्ति कुल्हारी, सयानी गुप्ता, मानवी गगरू, और बानी जे नजर आ रही हैं। रैपिंग, कूल बीट्स.. पार्थ पारेख और मिकी मैक्लेरी के दमदार लिरिक्स के साथ कप्ताब साब और दिलिन द्वारा लिखे गए बोल गाने को मजबूत बनाते हैं।
रैपर रफ्तार ने कहा, "फोर मोर शॉट्स प्लीज़ के आने वाले सीज़न के लिए बनाए गए रैप सॉन्ग 'फुल डोप' के लिए सहयोग करने में मुझे वास्तव में बहुत मज़ा आया है। रैप में असली रोमांच और उत्साह का अहसास था। इसने शो की थीम और फील को पूरी तरह से कैप्चर किया है। चाहे डांस फ्लोर पर हो या घर पर, दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे.."
प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस द्वारा निर्मित, जोयता पटपटिया द्वारा निर्देशित और देविका भगत द्वारा लिखित, इशिता मोइत्रा के डायलॉग्स के साथ, बहुप्रतीक्षित 'फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 3' की शुरूआत वहां से होती है जहां पर दूसरे सीजन का अंत हुआ था। ये शो एक बार फिर से चार not so perfect महिलाएं को स्क्रीन पर वापस लाएगा जो एक साथ रहती हैं, प्यार करती हैं, गलती करती हैं, और नई चीजें भी एक्सप्लोर करती हैं ।
कीर्ति कुल्हारी, सयानी गुप्ता, मानवी गगरू और बानी जे सीरीज के तीसरे सीजन में मुख्य भुमिका में हैं। वहीं शो में प्रतीक बब्बर, लिसा रे, नील भूपलम, राजीव सिद्धार्थ, अमृता पुरी, सिमोन सिंह और समीर कोचर अपनी-अपनी किरदारों को दोहराते हुए दिखाई देंगे, जबकि जिम सर्भ, रोहन मेहरा, शिल्पा शुक्ला और सुशांत सिंह भी इस नए सीज़न में शामिल हैं। भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स इस बहुप्रतीक्षित अमेज़न ओरिजिनल को 21 अक्टूबर से स्ट्रीम कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











