Four More Shots Please Season 3: प्राइम वीडियो का धमाकेदार ऐलान, यहां जानें कब और कहां देंखे नया सीजन

four-more-shots-please-season-3-prime-video-announced-the-new-season-release-date-know-details-here

प्राइम वीडियो ने आज अपनी चर्चित सीरीज़, 'फ़ोर मोर शॉट्स प्लीज़!' के तीसरे सीज़न के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की है। इसे भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 से अधिक देशों में 21 अक्टूबर को रिलीज कर दिया जाएगा। जोयिता पटपटिया के निर्देशन में बनी और देविका भगत, द्वारा लिखित एवं इशिता मोइत्रा के डायलॉग्स के साथ तैयार की गई इस सीरीज़ को प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस ने प्रोड्यूस किया है।

इस अमेज़न ऑरिजिनल के नए सीज़न का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी कहानी उसी मोड़ से आगे बढ़ेगी, जहां इसका दूसरा सीज़न समाप्त हुआ था। बेपरवाह और बेफिक्र चार महिलाओं की कहानी एक बार फिर से पर्दे पर वापस आ रही है।

सीज़न 3 में कीर्ति कुल्हारी, सयानी गुप्ता, मानवी गागरू, और बानी जे ने मुख्य किरदार निभाए हैं। साथ ही प्रतीक बब्बर, लिसा रे, नील भूपलम, राजीव सिद्धार्थ अमृता पुरी, सिमोन सिंह और समीर कोचर एक बार फिर से अपनी-अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा, जिम सरभ, रोहन मेहरा, शिल्पा शुक्ला और सुशांत सिंह भी दर्शकों को इस सीरीज़ के नए सीज़न में नजर आएंगे।

अपर्णा पुरोहित, हेड ऑफ इंडिया ओरिजिनल्स, प्राइम वीडियो इंडिया ने कहा, "फ़ोर मोर शॉट्स प्लीज़! सही मायने में प्यार की सौगात है। इसे भारत के साथ-साथ दुनिया भर के दर्शकों से भरपूर तारीफ और सराहना मिली है, जिसमें आज के जमाने की भारतीय महिलाओं की खूबियों को बड़ी बारीकी से दिखाया गया है, जो महत्वाकांक्षी, साहसी और उन्मुक्त स्वभाव की हैं। यह शो महिलाओं के बीच के मधुर रिश्ते का जश्न मनाता है।"

उन्होंने आगे कहा, "प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के साथ हमारा काफी पुराना नाता रहा है और अब हम 21 अक्टूबर का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब इस शो के नए सीज़न को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा!"

निर्माता प्रीतीश नंदी ने कहा, "पहले दो सीज़न की शानदार कामयाबी से हमें एक पावर-पैक सीज़न 3 के निर्माण की प्रेरणा मिली है। फ़ोर मोर शॉट्स प्लीज़! के इस सीज़न में साउथ मुंबई के अलावा इटली और पंजाब के दृश्यों को भी दिखाया गया है; इस बार का ड्रामा और भी बड़ा है, इसका दायरा और भी व्यापक है, और उनकी दोस्ती पहले से ज्यादा मजबूत है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X