ऑटो वाले ने उर्फी जावेद को पहचानने से किया इंकार, वीडियो देख लोग बोले- 'पूरे कपड़ों में कोई भी..'

follow kar lo yaar urfi javed

Urfi Javed Auto Driver Video- उर्फी जावेद इस वक्त अपनी वेब सीरीज फॉलो कर लो यार को लेकर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने शो के पंपलेट्स खुद ही ऑटो रिक्शे में चिपकाती हुई दिखाई दे रही हैं।

हालांकि इस प्रमोशन के ऑटो वालों ने उनको पहचानने से इंकार कर दिया। उर्फी ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है, ''मुंबई की सड़कों पर किया रियलिटी चेक!! यार इन लोगो ने तो फॉलो कर लिया आप कब करोगे।''

इस वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि उर्फी एक ऑटो वाले से पूछ रही हैं, ''भइया लगा सकती हूं ना, आप भी मुझे नहीं जानते। ऑटो वाला कहता है नहीं।'' ऑटो वाला कहता है, 'नहीं।'

इसके बाद लोग लगातार उनको लेकर रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान कई लोगों ने उनसे बात की। एक मुल्ला जी ने उर्फी जावेद के सामने शायरी की और एक शख्स से उर्फी फॉलो कर लो यार कहलवाती हुईं नजर आ रही हैं।

लोगों के कमेंट्स

इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''हाहा यह बहुत प्यारा था!!'' एक ने लिखा, ''यार उर्फी फ्रेंडली बहुत है, इसके छोटे कपड़ो से इसे जज नहीं किया जा सकता।'' एक ने लिखा, ''शुद्ध कपड़ों में कौन पहचानेगा तुझे...।'' एक ने लिखा, ''कम से कम खुद से प्रमोशन कर रहे हैं किसी की मदद ना लेके अच्छा भी जाओ खुद से आगे बढ़ो।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

फैशन आइकन

उर्फी जावेद (Urfi Javed) टीवी एक्ट्रेस के साथ ही फैशन आइकन भी हैं। उर्फी जब से बिग बॉस के घर का हिस्सा बनी हैं तब से वह हर दिन ही चर्चाओं में रहती हैं। बता दें कि उर्फी जावेद अपने फैशन और बोल्ड लुक के साथ ही अपने बेबाक अंदाज के लिए भी खूब ट्रोल की जाती हैं, लेकिन उर्फी तो उर्फी ही हैं वह एक के बाद एक ऐसा कलेक्शन लेकर आती हैं। इस वक्त वो फॉलो कर लो यार को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: follow kar lo yaar urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X