..................... Follow Kar Lo Yar- Launch date of Urfi Javed's Prime Video unscripted original series announced - Hindi Filmibeat

Follow Kar Lo Yar- उर्फी जावेद की प्राइम वीडियो अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल सीरीज़ की लॉन्च डेट का ऐलान

urfi javed

भारत में मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज अपनी अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल सीरीज़, फॉलो कर लो यार के प्रीमियर की तारीख का ऐलान कर दिया।

सोल प्रोडक्शंस के फाज़िला अल्लाना और कामना मेनेजेस द्वारा प्रोड्यूस की गई और संदीप कुकरेजा द्वारा डायरेक्ट की गई नौ-एपिसोड की यह सीरीज़ भारत की सबसे बड़ी वायरल सनसनी ऊर्फ़ी जावेद के जीवंत और मनोरम जीवन का एक अनफ़िल्टर्ड और गहन दृष्टिकोण है।

फॉलो कर लो यार का प्रीमियर भारत में प्राइम वीडियो पर और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और प्रदेशों में 23 अगस्त को हिंदी में अंग्रेजी सबटाइटल के साथ किया जायेगा। फॉलो कर लो यार प्राइम मेंबरशिप में शामिल की जाने वाली बिल्कुल नई सीरीज़ है।

भारत के प्राइम मेंबर्स को बचत, सुविधा और मनोरंजन का आनंद मिलता है, और यह सब सिर्फ़ ₹1499/साल की एक ही मेंबरशिप में। लीक से हटके और अपनी तरह की एक अलग रियलिटी-फॉलो सीरीज़, ऊर्फ़ी जावेद के राज़ को सबके सामने लाती है, जो कि एक ऐसी हस्ती है जिससे कुछ लोग नफरत करते हैं, बहुत से लोग प्यार करते हैं और इन सबके बावजूद उसे कोई भी नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता।

फॉलो कर लो यार दर्शकों को ऊर्फी की राज़ों से भरी दुनिया में ले जायेगी, जिसका लाइमलाइट हमेशा पीछा करती है, साथ ही यह सीरीज़ पर्दे के पीछे के पूरे ड्रामे की एक अनफ़िल्टर्ड झलक भी दिखाती है। चमक-दमक और ग्लैमर से परे, इंस्टाग्राम के फिल्टर से आगे, अजीबोग़रीब सोशल पोस्ट्स और स्टोरीज़ से भी आगे, यह अनस्क्रिप्टेड सीरीज़ सोशल मीडिया के बाहर ऊर्फ़ी की ज़िंदगी, उनके मुश्किल सफर, बेहिसाब रुकावटों को पार करने, मशहूर होने, मशहूरियत और किस्मत की उनकी लगातार तलाश और उनकी डिसफंक्शनल पारिवारिक ज़िंदगी के मुश्किलों से भरे उतार-चढ़ाव के बारे में सच्ची, असल हक़ीक़त को उजागर करती है।

"डटकर सामना करने और इच्छाओं की कहानियाँ हमेशा दर्शकों को पसंद आयेंगी, और लखनऊ की एक साधारण लड़की से लेकर देश के सबसे ज़्यादा पहचाने जाने वाले चेहरों में से एक बनने तक का ऊर्फ़ी का सफ़र किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

उनकी कहानी फैशन और मनोरंजन की दुनिया में अपना एक अलग रास्ता बनाने के उनका अटूट पक्का इरादा और जुनून बयाँ करते हैं, क्योंकि वे अपनी छोटी सी शुरुआत से सोशल मीडिया सनसनी और एक गंभीर आंत्रप्रेन्योर बनने तक पहुँची हैं," प्राइम वीडियो, इंडिया के ओरिजिनल्स के प्रमुख निखिल मधोक ने कहा। "सोल और निर्देशक संदीप कुकरेजा के साथ, हम फॉलो कर लो यार को पेश करते हुए बेहद खुश हैं, जो कि एक दिलक़श और मनोरंजक रियलिटी-फॉलो सीरीज़ है जो पूरी दुनिया के दर्शकों को ज़रूर पसंद आयेगी।"

सोल प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड की फाज़िला अल्लाना और कामना मेनेज़ेस ने कहा, "हम फॉलो कर लो यार के लिए प्राइम वीडियो के साथ मिलकर काम करने को लेकर बेहद ख़ुश हैं, जिसमें ऊर्फ़ी जावेद का दिलचस्प और सनसनीखेज़ सफ़र पेश किया जायेगा।

मुंबई के बाहर के शहर से आनेवाली लड़की से लेकर 2022 में एशिया की सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी बनने तक, उनकी ज़िंदगी और बैकस्टोरी को लेकर सालों से लोगों की जिज्ञासा बनी रही है, क्योंकि वे लगातार सुर्खियाँ बटोरती रहती हैं और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं। हमें पूरा भरोसा है कि भारत और दुनिया भर के 240 देशों और प्रदेशों में प्राइम वीडियो के दर्शक ऊर्फ़ी की ज़बरदस्त कहानी की तह-ए-दिल से सराहना करेंगे और उसके साथ ख़ुद को जुड़ा हुआ पायेंगे, जो कि न सिर्फ़ मनोरंजन करती है बल्कि प्रेरित भी करती है और जमकर डटे रहने का भी प्रतीक हैं।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X