Adhura: प्राइम वीडियो की पहली हॉरर सीरीज देखना चाहते हैं? खत्म हुआ इंतजार, इस दिन होगा ग्लोबल प्रीमियर

Prime Video First Hindi Horror Series Adhura: लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपनी पहली हिंदी हॉरर सीरीज 'अधूरा' की घोषणा की है। सीरीज के मोशन पोस्टर के साथ इसके रिलीज डेट को रिवील किया गया है। बता दें, इस हॉरर सीरीज में रसिका दुग्गल, इश्वाक सिंह, श्रेणिक अरोरा, पूजन छाबड़ा, राहुल देव, ज़ोया मोरानी जैसे कलाकार नजर आएंगे।
अधूरा का ग्लोबल प्रीमियर 7 जुलाई को होगा। अनन्या बनर्जी द्वारा लिखीत इस सीरीज का निर्देशन गौरव के चावला, और अनन्या बनर्जी ने किया है। जबकि सीरीज के प्रोडक्शन का जिम्मा उठाया है निखिल आडवाणी ने।
7 एपिसोड की हॉरर सीरीज
इस सीरीज में सात एपिसोड हैं और इसका प्रीमियर भारत और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में होने जा रहा है। 'अधूरा' अपने किरदारों के गहरे डर और हमारे भीतर छिपे राक्षसों के बारे में है। यह पछतावे ,पश्चाताप और बदले की थीम पर आधारित है। सीरीज की कहानी दो टाइमलाइन, 2022 और 2007 में सामने आती है, जब रहस्य और डरावनी घटनाएं एक प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल के छात्रों और कर्मचारियों को परेशान करती हैं।
निर्देशक गौरव के चावला और अनन्या बनर्जी कहते हैं, "हमने अलग अलग तरह के जॉनर मे काफी काम किया है। इस बार हमने हॉरर सीरीज बनाईं है। हम इसे लेकर काफी उत्साहीत हैं। क्या आपने कभी कम रोशनी वाले कमरों मे दोस्तों से भूत की कहानी सुनी या सुनाईं नही है? 'अधूरा' भी कुछ इस तरह की ही कहानी है, जो हम दर्शकों को सुनाना चाहते हैं।"
वहीं, निखिल आडवाणी का कहना है कि सीरीज का हर एक मोड़ दर्शकों को हतप्रभ कर देगा। साथ ही वह दर्शकों की उत्सुकता इतनी बढाता है, की अगले एपिसोड के लिए वे बेसब्र हो जाएंगे। इस सीरीज मे काम करनेवाले सभी कलाकारों के साथ काम करते हुए हमें काफी खुशी है, खासकर श्रेनिक अरोरा का यहां जिक्र करना होगा, वह इस सीरीज मे एक सरप्राईज पैकेज हैं।


Click it and Unblock the Notifications











