..................... Hrithik Roshan और Saif Ali Khan की विक्रम वेधा को मिली ओटीटी रिलीज डेट, यहां जानें कब और कहां देंखे फिल्म | Finally! Hrithik Roshan- Saif- Ali Khan's Vikram Vedha get its OTT release, check out the date - Hindi Filmibeat

Hrithik Roshan और Saif Ali Khan की विक्रम वेधा को मिली ओटीटी रिलीज डेट, यहां जानें कब और कहां देंखे फिल्म

finally-hrithik-roshan-saif-ali-khan-s-vikram-vedha-get-its-ott-release-check-out-the-date

Vikram Vedha OTT Release: आजकल जहां कुछ फिल्में डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज की जाती हैं, वहीं कुछ को पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया जाता है, फिर चार से बारह हफ्ते के बीच इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। आम तौर पर फिल्म की थियेट्रिकल रिलीज से पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स फिल्म की डिजिटल राइट्स खरीद लेते हैं। लेकिन कई बार फिल्मों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' एक ऐसी ही फिल्म है, जिसे ओटीटी रिलीज के लिए सात महीने का इंतजार करना पड़ा। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म 8 मई को जियो सिनेमा पर रिलीज की जाएगी।

उम्मीद है कि जिन दर्शकों ने फिल्म को थियेटर्स में नहीं, वो ओटीटी पर इस फिल्म को एक मौका जरूर देंगे। 30 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 77.51 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन बड़े बजट की होने की वजह से फिल्म फ्लॉप की श्रेणी में गई थी।

फिल्म की धीमी कमाई के पीछे एक बड़ा कारण इसका रीमेक होना भी माना जा सकता है। यह इसी नाम से बनी तमिल की सुपरहिट फिल्म की हिंदी रीमेक है। ओरिजनल फिल्म ने बहुत तारीफें और अवार्ड हासिल किये थे। वहीं, लॉकडाउन के दिनों में फिल्म ओटीटी पर भी उपलब्ध थी, लिहाजा काफी दर्शक जो इसे देख चुके थे, उन्होंने रीमेक के लिए थियेटर जाना व्यर्थ समझा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X