Farzi Trailer: शाहिद कपूर और विजय सेतुपति स्टारर क्राइम थ्रिलर का रोमांचक ट्रेलर, प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

farzi-trailer-prime-video-unveils-shahid-kapoor-and-vijay-sethupathi-starrer-raj-dk-crime-thriller

Farzi Trailer: प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी भारतीय अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ फ़र्ज़ी के ट्रेलर को लॉन्च किया है। इस क्राइम ड्रामा के जरिए सुपरस्टार शाहिद कपूर और विजय सेतुपति अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। उनके साथ, सीरीज में प्रतिभापूर्ण अभिनेता केके मेनन, राशी खन्ना, भुवन अरोड़ा, रेजिना कैसेंड्रा और अमोल पालेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

डी2आर फिल्म्स द्वारा निर्मित और राज एंड डीके द्वारा निर्देशित, फर्जी का प्रीमियर 10 फरवरी को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। राज और डीके के साथ, फर्जी को सीता आर मेनन और सुमन कुमार ने लिखा है।

ट्रेलर हमें ठग बने कलाकार सनी (शाहिद) के जीवन की एक झलक देता है, जो ठगी करते हुए खुद को अंधेरे में पाता है। हालांकि, एक तेजतर्रार और अपरंपरागत टास्क फोर्स अधिकारी (विजय) ने देश को उसके द्वारा उत्पन्न खतरे से छुटकारा दिलाने को अपना मिशन बना लिया है। आठ एपिसोड में फैली, फ़र्ज़ी एक तेज़ और अपनी तरह की अनूठी क्राइम थ्रिलर है, जिसमें राज एंड डीके का ट्रेडमार्क ह्यूमर है।

ट्रेलर लॉन्च के दौरान सीरीज के बारे में बात करते हुए, शाहिद कपूर ने कहा, "फ़र्ज़ी के लिए मेरे दिल में एक ख़ास जगह है। कहने को तो यह मेरा डिजिटल डेब्यू है, लेकिन राज और डीके के साथ काम करना मुझे अपने घर की तरह लगा। विजय सेतुपति, नानू (अमोलजी), के के मेनन, राशी जैसे शानदार सह-अभिनेताओं के साथ काम करने का अपना अलग मज़ा है। कलाकार उर्फ सनी की भूमिका आसान नहीं है, चरित्र काफी उलझा हुआ है, उसकी परिस्थितियां और बेहतर जीवन के लिए उसका लालच उसे कुछ निर्णय लेने पर मजबूर करता है, जिसके बारे में सोचना उसने जरूरी नहीं समझा है। मुझे पूरा यकीन है कि दर्शक इस शो को पसंद करेंगे। और निश्चित रूप से, प्राइम वीडियो इस सीरीज को दुनिया भर के दर्शकों तक ले जाएगा, उससे बेहतर क्या ही हो सकता है, कि दुनिया भर के लोग इस अद्भुत कंटेंट को देख पाएंगे।"

विजय सेतुपति ने कहा, "राज और डीके की डायनामिक जोड़ी और शाहिद कपूर के साथ काम करना शानदार रहा। शाहिद एक प्रतिभाशाली अभिनेता और एक अद्भुत व्यक्ति हैं। इस तरह की शानदार टीम के साथ काम करना और फर्जी जैसा कुछ अद्भुत बनाना अविश्वसनीय था। मैं एक बेहतर डिजिटल शुरुआत के बारे में नहीं सोच सकता, और मैं सीरीज की विश्वीय रिलीज के लिए उत्साहित हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X