ट्रोलिंग के बीच शर्मिन सहगल के सपोर्ट में आए फरदीन खान, जानिए क्या बोले हीरामंडी एक्टर?

By Filmibeat Desk
fardeen khan sharmin segal

संजय लीला भंसाली के डेब्यू शो "हीरामंडी: द डायमंड बाजार" ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मौजूद दर्शकों से खूब प्यार पाया है। जितना ही शो ने लोगों से प्यार पाया है, उतना ही शो में शर्मिन सहगल की परफॉर्मेंस ने भी इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरी है और इसे लेकर चर्चा हो रही है।

ऐसे में जैसे जैसे उनकी परफॉरमेंस के लिए ट्रोलिंग बढ़ रही है, वैसे वैसे ही एक्टर्स ने उनके सपोर्ट में आना शुरू कर दिया है। अब हीरामंडी में उनके को-एक्टर फरदीन खान भी उनके बचाव में सामने आए हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में फरदीन खान ने कहा, "मुझे लगता है कि ये ट्रॉलिंग बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हर किसी को यह हक है कि वो किसी की परफॉर्मेंस को पसंद करे या न करें, लेकिन ये ट्रोलिंग गलत है और बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।

मुझे लगता है कि उन्होंने हीरामंडी में बहुत अच्छा काम किया है। उनका रोल बहुत कॉम्प्लेक्स और चैलेंजिंग था और वो कुछ बड़े टैलेंट्स के साथ काम कर रही थी। मेरे लिए, उनकी परफॉर्मेंस स्ट्रॉन्ग लगी और उनके करियर के लिए ये एक अच्छी शुरुआत थी।"

संजय लीला भंसाली द्वारा डायरेक्ट की गई, "हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार" एक आठ-पार्ट की सीरीज है, जो 1 मई से नेटफ्लिक्स पर 190 देशों में दिखाई जा रही है। ट्रोलिंग को लेकर शर्मिन ने खुद भी बयान दिया था।

उन्होने कहा था कि, वह हमेशा पॉजिटिव चीजों पर फोकस करती रही हैं, उन्होंने कहा, "हो सकता है कि पहले कुछ दिनों में ऐसा (नेगेटिविटी) हुआ हो। मुझे बस थोड़ा असहज सा महसूस हुआ, लेकिन उसके बाद, यह हमेशा होने वाली बात है।

More from Filmibeat

Read more about: fardeen khan sharmin segal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X