..................... ज़ी5 वेब सीरीज़ कंट्री माफिया पर बोले रवि किशन- 'OTT पर भले कई क्राइम- थ्रिलर शो हैं, लेकिन..' | Exclusive: Ravi Kishan on Zee5 web series Country Mafia, says, it's intriguing combination of noir, suspense and revenge drama - Hindi Filmibeat

Exclusive: ज़ी5 वेब सीरीज़ कंट्री माफिया पर बोले रवि किशन- 'OTT पर भले कई क्राइम- थ्रिलर शो हैं, लेकिन..'

exclusive-ravi-kishan-on-zee5-country-mafia-says-its-intriguing-combination-of-noir-suspense-revenge

Ravi Kishan on Country Mafia: रवि किशन, सतीश कौशिक, सौंदर्या शर्मा, अंशुमान पुष्कर जैसे कलाकारों से सजी वेब सीरीज 'कंट्री माफिया' ज़ी5 पर 18 नवंबर से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध की गई है। शशांक राय के निर्देशन में बनी, 7 एपिसोड्स में बंटी यह राजनीतिक रिवेंज ड्रामा अपने कंटेंट को लेकर काफी चर्चा भी बटोर रही है।

यह सीरीज एक भाई-बहन की कहानी है, जिनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का है। लेकिन किस्मत की कुछ और भी योजनाएं हैं। उनकी जिंदगी में हलचल तब शुरु होती है, जब उनके पिता भी हत्या हो जाती है। पिता के हत्या का बदला लेने के लिए दोनों बिहार के सबसे बड़े शराब कारोबारी बब्बन का सामना करते हैं।

सीरीज में अहम किरदार निभा रहे अभिनेता रवि किशन का कहना है कि, "ओटीटी पर भले ही कई क्राइम- थ्रिलर शोज उपलब्ध हैं, लेकिन कंट्री माफिया लोगों का ध्यान जरूर आकर्षित करेगी।" उन्होंने कहा, "ये सीरीज नॉयर, संस्पेंस और रिवेंज ड्रामा का परफेक्ट मिश्रण है। साथ ही हर अभिनेता ने इसमें शानदार काम किया और अपने किरदारों के साथ पूरी तरह से न्याय किया। एक सीरीज को सफल बनाने के लिए इन सभी बातों का होना आवश्यक है।"

रवि किशन इससे पहले भी ओटीटी पर कई वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। वहीं, उनकी आने वाली सीरिज है नीरज पांडे निर्देशित "खाकी: द बिहार चैप्टर", जिसमें वो आशुतोष राणा और करण टैकर जैसे कलाकारों के साथ दिखेंगे। ये सीरीज 25 नवंबर को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X