Exclusive: मुनव्वर फारूकी ने दिए हमारे 20 सवालों के जवाब, पहली सैलेरी 850 रूपये, कैसे की खर्च, देखिए Video
कंगना रनौत और एकता कपूर के रियलिटी शो लॉक अप का पहला सीज़न जीतकर कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारूक़ी ओटीटी स्टार बन चुके हैं। इस रियलिटी शो के ज़रिए, मुनव्वर ने ढेरों फैन्स कमाए हैं और शो खत्म होने के बाद भी दर्शक मुनव्वर को देखते रहना चाहिए। फिल्मीबीट, दर्शकों की ये इच्छा पूरी कर रहा है और हम लेकर आए हैं मुनव्वर के साथ एक खास इंटरव्यू।
इस दिलचस्प इंटरव्यू में मुनव्वर ने हमारे साथ एक सेगमेंट खेला जिसका नाम था - All My Firsts। यानि कि पहली बार। मुनव्वर से फिल्मीबीट ने 20 सवाल पूछे जिनका उन्होंने फटाफट जवाब दिया।

मुनव्वर ने सभी दिलचस्प चीज़ों का खुलासा किया। जैसे कि उनकी पहली सैलेरी, पहला फोन, पहला दोस्त, पहली गर्लफ्रेंड, पहला सेट, पहली किस, पहला क्रश। मुनव्वर ने इस दौरान बातों बातों में अपनी ज़िंदगी से जुड़े कुछ बातें भी शेयर की।

पहली सैलेरी
मुनव्वर फ़ारूक़ी ने पूछने पर बताया कि उनकी पहली सैलेरी 850 रूपये महीना थी। लेकिन ये सैलेरी उन्हें किस उम्र में मिली ये आप सोच भी नहीं सकते। मुनव्वर की ये पहली कमाई 11 - 12 साल की उम्र में हुई थी। वो तब से घर में मदद करने के लिए एक दुकान पर काम करते थे। इस सैलेरी को मुनव्वर खुद पर खर्च भी नहीं कर पाए क्योंकि उनके घर की ज़रूरतें पूरी करना ज़्यादा अहम था।

850 से 10 हज़ार रूपये का सफर
इस पहली सैलेरी से शुरूआत करने के बाद मुनव्वर फ़ारूक़ी पहली बार सेट पर पहुंचे थे ऑल्ट बालाजी के शो कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला। इस शो की लीड कास्ट थे राजीव खंडेलवाल और दिव्यांका त्रिपाठी। मुनव्वर ने इस शो में एक छोटा सा कॉमेडी सेगमेंट किया था। जिसे लिखा भी मुनव्वर ने खुद ही था। मुनव्वर ने बताया कि इस शो के लिए उन्हें 10 हज़ार रुपये प्रतिदिन पैसा मिला था जो उस वक्त उनके लिए बहुत था।

लॉक अप के लिए मिले 3 लाख रूपये
रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना रनौत के शो लॉकअप के लिए मुनव्वर फ़ारूक़ी को प्रति हफ्ते 3 - 3.5 लाख रूपये मिले थे। मुनव्वर ने जब इस शो में एंट्री ली तो उनके फैन्स और दोस्त काफी निराश थे। हर किसी ने उन्हें कंगना के शो पर जाने के लिए जज किया। लेकिन इस शो पर मुनव्वर ने सबका दिल जीत लिया।

लॉकअप पर भी हुए खुलासे
शो के दौरान भी मुनव्वर के कुछ सीक्रेट लोगों के सामने आए जिनमें से उनकी शादी का सीक्रेट सबके लिए चौंकाने वाला था। मुनव्वर ने इस बात को नकारा नहीं और माना कि वो शादीशुदा हैं और पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी से अलग रह रहे हैं। इतना ही नहीं उनका एक बेटा भी है और मुनव्वर उस बच्चे को एक अच्छी ज़िंदगी देना चाहते हैं।

गर्लफ्रेंड पर नहीं की बात
शो के दौरान, साएशा शिंदे ने मुनव्वर के प्रति अपने आकर्षण को नहीं छिपाया। वहीं मुनव्वर और अंजली की जोड़ी को भी दोस्ती से ज़्यादा का दर्जा दिया गया। लेकिन मुनव्वर ने हर किसी से दूरी बनाए रखी। शुरूआत में मुनव्वर ने ये नहीं जताया कि बाहर उनकी गर्लफ्रेंड है। लेकिन शो से बाहर निकलते ही मुनव्वर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जश्न मनाते दिखे।

लॉक अप जीत कर फैन्स को किया खुश
लॉकअप के पहले सीज़न में मुनव्वर की सीधी टक्कर थी पायल रोहतगी से। लेकिन मुनव्वर ने शो जीत कर अपने फैन्स को खुश कर दिया। लॉकअप जीतने पर मुनव्वर को 20 लाख रूपये का ईनाम और इटली की एक ट्रिप ईनाम में मिली है। आगे मुनव्वर का नाम कलर्स के शो खतरों के खिलाड़ी से जुड़ रहा है और माना जा रहा है कि इस शो के लिए मुनव्वर को 5 लाख रूपये प्रति एपिसोड दिया जा रहा है।

पहला फैन एक्सपीरियंस
मुनव्वर ने अपने इंटरव्यू में अपना पहला फैन एक्सपीरियंस भी शेयर किया था। उन्होंने बताया कि वो लोकल ट्रेन में थे जब उन्हें एक बंदे का मेसेज आया जिसने लिखा - भाई, मैं और तुम एक ही ट्रेन में हैं। उस दौरान मुनव्वर का पहला वीडियो रिलीज़ हुआ था जिस पर 1 - 1.5 लाख व्यूज़ थे। तो मुंबई में लोग उन्हें पहचानने लगे थे। मुनव्वर ने बताया कि बाद में उन्होंने उस बंदे से मेसेज करके पूछा कि तुम्हें फोटो चाहिए मेरे साथ तो उसने बताया कि वो पिछले स्टेशन पर उतर गया।

आज भी साथ है पहला दोस्त
मुनव्वर ने बताया कि इंडस्ट्री में आने के बाद उनके पहले दोस्त थे कॉमेडियन समय रैना और वो आज भी उनके दोस्त हैं। इस वीडियो में हमारे 20 सवालों के जवाब देने के साथ ही मुनव्वर ने अपने फैन्स को उन्हें इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद कहा है। मुनव्वर ने वादा किया है वो ढेर सारे कंटेंट के साथ तैयार हैं और जल्दी ही अपने कंटेंट के साथ लौटेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











