..................... Exclusive: Akanksha Chamola speaks on intimate scenes, Actress is in the news for 'Dil Dhokha Desire' - Hindi Filmibeat

Exclusive: इंटिमेट सीन पर खुलकर बोलीं आकांक्षा चमोला, 'दिल धोखा डिजायर' को लेकर चर्चा में हैं हसीना

Akanksha Chamola on Intimate Scenes: अभिनेत्री आकांक्षा चमोला इस वक्त एक टीवी सीरीज को लेकर चर्चा में हैं जिसका नाम दिल धोखा डिजायर है। आकांक्षा इस सीरीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और लगातार प्रमोशन कर रही हैं।

Akanksha Chamola

इस सीरीज में उनके साथ दो और एक्टर नजर आने वाले हैं जिनका नाम कुंवर अमर सिंह और हसन अली है। रिलीज से पहले ही इसके इंटिमेट सीन्स बवाल काट रहे हैं और लोग काफी हैरान हैं कि आकांक्षा इस तरह के किरदार में धमाका करने वाली हैं।

फिल्मीबीट ने आकांक्षा इंटिमेस सीन्स और सेंसर बोर्ड को लेकर सवाल पूछा कि ये सीन काफी नेचुरल लग रहे हैं, ऐसा सिर्फ तब होता है जब एक्टर्स एक दूसरे के साथ सहज हों या फिर डायरेक्शन शानदार हो? इसपर जवाब देते आकांक्षा ने इसको लेकर काफी अच्छा जवाब दिया।

क्या बोलीं आकांक्षा

आकांक्षा चमोला ने इंटिमेट सीन्स के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, ''आपने बिल्कुल सही सवाल किया है और हमारे जो सेंसर हैं उसके कानून काफी स्ट्रिक्ट हो गए हैं। तो हमने सेंसरशिप की गाइडलाइन्स को ही फॉलो किया है और हम हमारे कंफर्ट जोन में ही थी। डायरेक्टर लाजवाब थे वहां पर और अगर वो नहीं होते तो हम शायद ये कुछ भी नहीं कर पाते। उसके अलावा जो सपोर्टिंग टीम थी, उनको लेकर मैं आपको बताती हूं एक महिला होने के नाते, भले ही मैं सीन एक मेल आर्टिंस्ट के साथ कर रही हूं।'' आकांक्षा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को उन्होने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है।

कौन हैं आकांक्षा चमोला?

अगर आप आकांक्षा को नहीं जानते हैं तो बता दें कि वो ना सिर्फ एक शानदार अदाकारा हैं बल्कि मशहूर टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी है। जी हां, हाल ही में बिग बॉस की ट्ऱॉफी जीतने वाले गौरव किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और आकांक्षा उनकी ही पत्नी है। सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं और अक्सर मस्ती करते हुए उनके वीडियोज सामने आते रहते हैं।

Read more about: akanksha chamola
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X