Pitchers Season 2 Exclusive: अभय महाजन ने बताया सीरीज के सुपरहिट होने का राज, 7 साल बाद हो रही है वापसी

exclusive-abhay-mahajan-on-zee5-pitchers-season-2-the-story-addresses-the-current-problems-of-youth

Pitchers Season 2: साल 2015 में आई TVF की सीरीज "पिचर्स" अपने कंटेंट की वजह से दर्शकों के बीच खूब पॉपुलर रही थी। नवीन कस्तूरिया, अरुणाभ कुमार, अभय महाजन और जितेंद्र कुमार स्टारर इस सीरीज में चार दोस्तों की कहानी के जरीए युवाओं की सफलता, असफलता, रिस्क, स्ट्रगल जैसे विषय को दिखाया गया था। अब सात सालों के बाद इस सुपरहिट सीरीज का दूसरा सीजन यानि की "पिचर्स सीजन 2" आने वाला है। यह Zee5 पर 22 दिसंबर से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।

पिचर्स का पहला सीजन हिट रहा और रातोंरात सफलता मिली। बहरहाल, सीजन 2 की रिलीज से पहले शो में अहम भूमिका निभा रहे कलाकार अभय महाजन ने शो को लेकर फिल्मीबीट से खुलकर बातें कीं।

शो के पक्ष में क्या काम किया और सीजन 2 में दर्शकों को क्या नया देखने को मिलेगा.. इस बारे में बात करते हुए अभय ने कहा, मुझे लगता है कि सफलता का सबसे बड़ा क्रेडिट इसकी कहानी को जाता है। कई बार जो लोग नौकरी करते हैं, उन्होंने शानदार जिंदगी नहीं देखी होती है। यह कहानी युवाओं की समस्याओं को दिखाती है.. वे क्या महसूस करते हैं और जीवन की कल्पना कैसे करते हैं, इसे बताती है।

अभिनेता ने आगे कहा, "सीज़न 2 के बारे में प्रेरक बात यह है कि कहानी एक कदम आगे बढ़ गई है। जब पहला सीजन आया था तो देश में स्टार्टअप कल्चर और ऐप्स की शुरुआत हो रही थी। अब इनमें उछाल आया है और हमने इन सभी कंपनियों का विकास देखा है। शो के माध्यम से हमें इन कंपनियों के विकास को बहुत ही विस्तार और सूक्ष्म तरीके से देखने को मिलता है।

नवीन और अरूणाभ के साथ अपनी बॉण्डिंग पर बात करते हुए अभय महाजन ने कहा, "हमने जो पहला सीजन शूट किया था वह 7 साल पहले आया था। हमने साथ काम किया और हमने देखा कि शो बहुत हिट हो रहा है। उसके बाद, सीज़न 2 जल्दी नहीं आया, लेकिन हम तब से एक-दूसरे के जीवन का हिस्सा रहे हैं। हमने एक-दूसरे को अच्छे और बुरे समय में देखा है। इसलिए, इस बार जब हम दूसरे सीज़न के लिए साथ आए, तो यह एक बहुत ही अलग तरह की केमिस्ट्री थी और चीजों को समझने का हमारा समीकरण गहरा था, और मुझे लगता है कि यह शो में दिखाई भी देता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X