एक बदनाम आश्रम की सफलता के बाद बिकीनी में आराम फरमाती दिखीं ईशा गुप्ता, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

जन्नत 2 एक्ट्रेस ईशा गुप्ता आजकल Mx Player की वेब सीरीज़ एक बदनाम आश्रम में दिखाई दे रही हैं। प्रकाश झा की इस वेब सीरीज़ के नए सीज़न में ईशा देओल के बोल्ड अवतार का तड़का लगा है और वो बॉबी देओल के किरदार बाबा निराला के साथ कई बोल्ड सीन करती नज़र आईं।

अब आश्रम की सफलता के बाद ईशा गुप्ता बिकीनी में आराम फरमाती दिखीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक नीली रंग की बिकीनी में अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ ईशा ने लिखा - दिन में सपने देख रही हूं।

esha-gupta-relaxes-in-a-blue-bikini-post-her-stint-in-ek-badnaam-ashram-season-3-see-pics

गौरतलब है कि ईशा गुप्ता आश्रम में अपने बोल्ड सीन के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि ये केवल एक्टिंग है और इस तरह से हर सीन उतना ही मुश्किल या उतना ही आसान होता है। वो कैमरे के सामने काफी सहज रहती हैं और इसलिए वो अपने हर सीन में पूरी मेहनत करती हैं। आश्रम में भी बोल्ड सीन करने में उन्हें बिल्कुल भी असहज महसूस नहीं हुआ।

तय कर चुके हैं सुंदरता के पैमाने

तय कर चुके हैं सुंदरता के पैमाने

ईशा गुप्ता अक्सर इंडस्ट्री के कई मुद्दों पर बात करते दिखती हैं जिसमें से एक है एक्ट्रेस का दिखना कैसा हो। ईशा का कहना है कि हमने मान लिया है कि हीरोइन का रंग ऐसा होना चाहिए और फिगर ऐसा होना चाहिए। सुंदरता को लेकर हमारे पैमाने तय है।

इंडस्ट्री में रंगभेद पर बात

इंडस्ट्री में रंगभेद पर बात

ईशा गुप्ता ने एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री में होने वाले रंगभेद पर बात करते हुए कहा था, हम गहरे रंग की हीरोइनों को या जिनका रंग काला, भूरा, सांवला है उन्हें सेक्सी कहने में बिल्कुल देर नहीं लगाते हैं लेकिन उन्हें जल्दी कभी कोई सुंदर नहीं कहता या लिखता है।

Body Positivity

Body Positivity

ईशा गुप्ता कई इंटरव्यू में फिगर के बारे में बात करते हुए बता चुकी हैं कि हमने इस इंडस्ट्री में फिगर का मतलब पतला होना मान लिया है। यही कारण है कि ज़्यादा वज़न होते ही हीरोइनों को क्या क्या नहीं सुनाया जाता है।

स्वस्थ आदतों पर बात

स्वस्थ आदतों पर बात

ईशा गुप्ता बेहद फिट हैं और वो अपने इंस्टाग्राम के ज़रिए, अपनी फिटनेस के ज़रिए लोगों को प्रभावित करने की कोशिश करती हैं। हालांकि ईशा Body Positivity का मतलब स्वस्थ ना रहने से नहीं मानती हैं। उनका कहना है कि अगर आप मोटे हैं, अपने लाइफस्टाईल के कारण, एक्सरसाइज़ ना कर पाने के कारण, गलत खाने की आदतों के कारण तो आपको वो सुधारना चाहिए।

तस्वीरों को लेकर बनती हैं सुर्खियां

तस्वीरों को लेकर बनती हैं सुर्खियां

ईशा गुप्ता का मानना है कि अच्छा जीवन हर किसी को जीना चाहिए और स्वस्थ रहना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। ईशा अपनी फिल्मों से ज्यादा बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

ट्रोल होती रहती हैं ईशा

ट्रोल होती रहती हैं ईशा

ईशा गुप्ता अपनी बोल्डनेस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी निगेटिव रिएक्शन्स भी झेल चुकी हैं। वहीं इसके बाद भी उन्होंने ट्रोलर को जवाब देते हुए हॉट तस्वीरें शेयर की हैं। ईशा एक्ट्रेस के साथ-साथ सफल मॉडल भी हैं। जिसके चलते वे न्यूड और टॉपलेस फोटोशूट करवाती रहती हैं।

बेहद सफल मॉडल ईशा गुप्ता

बेहद सफल मॉडल ईशा गुप्ता

ईशा ने मनिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मास कम्यूनिकेशन का कोर्स किया और इसी इंस्टिट्यूट के जरिए हुए फेमिना मिस इंडिया के कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट किया। साल 2007 में फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में ईशा गुप्ता विनर तो नहीं बनी लेकिन मिस फोटोजेनिक के खिताब से नवाजी गईं।

जन्नत 2 से किया फिल्म डेब्यू

जन्नत 2 से किया फिल्म डेब्यू

साल 2010 में ईशा बिजनेसमैन विजय माल्या के किंगफिशर कैलेंडर में नजर आईं। इसके बाद निर्देशक विशेष फिल्म्स ने ईशा को फोन करके अपनी अगली फिल्म के लिए साइन किया। साल 2012 में आई फिल्म जन्नत 2 में ईशा गुप्ता ने डेब्यू किया। इस फिल्म को मुकेश भट्ट ने बनाया था और उनके अपोजिट थे अभिनेता इमरान हाशमी।

बेहद खूबसूरत तस्वीरें करती हैं शेयर

बेहद खूबसूरत तस्वीरें करती हैं शेयर

ईशा गुप्ता को कमांडो-2, रुस्तम, राज-3, बादशाहो, हमशक्ल्स और गोरी तेरे प्यार में जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिल चुका है। ईशा अपना सेक्सी फिगर फ्लॉन्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। लेकिन इसके लिए उन्हें ट्रोल का शिकार होना पड़ता है।

कंट्रोवर्सी में रहती हैं तस्वीरें

कंट्रोवर्सी में रहती हैं तस्वीरें

ईशा गुप्ता अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। लेकिन फिर भी ईशा हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। आजकल उनकी वेब सीरीज़ एक बदनाम आश्रम सीज़न 3 में उनके किरदार की काफी चर्चा हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X