जून के महीने में OTT पर होगा मनोरंजन का बड़ा धमाका, रिलीज होने को तैयार ये फिल्में और वेब सीरीज

OTT Release In June

OTT Release In June: बैसे तो आज के वक्त में ओटीटी प्लेटफॉर्म काफी शानदार काम कर रहा है, आए दिन कुछ ना कुछ इस पर रिलीज हो रहा है। अब इस महीने जून में ओटीटी फैंस के लिए ये वीकेंड धमाकेदार होने वाला है, इस हफ्ते ओटीटी पर एक दो नहीं बल्कि 10 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। जो कि फैंस के लिए काफी खुशी की बात है।

दरअसल बात ऐसी है कि, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, ज़ी5, डिज़्नी प्लस हॉटस्टार, अमेज़न प्राइम वीडियो, एमएक्स प्लेयर और दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये फिल्में और सीरीज आपको देखने को मिलेंगी। इस लिस्ट में 'स्कूप' से लेकर अरशद वारसी की सीरीज 'असुर 2′ तक कई दिलचस्प सीरीज शामिल हैं।

1, असुर 2- अरशद वारसी की असुर का दूसरा सीजन असुर 2 इस हफ्ते रिलीज हो रहा है। ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है के दूसरे पार्ट में अरशद वारसी के अलावा बरुण सोबती, अमेय वाघ और रिद्धि डोगरा जैसे एक्टर्स नज़र आएंगे। असुर 2 को आप 1 जून को जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

2, स्कूप- क्राइम ड्रामा 'स्कूप''स्कूप' भी इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही है। हंसल मेहता की इस सीरीज में करिश्मा तन्ना पत्रकार जिग्ना वोरा का रोल प्ले कर रही हैं। आप इसे 2 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

3, ए ब्यूटीफुल लाइफ- ये कहानी है एक मछुआरे की, जिसके अंदर छिपे हुए टेलेंट को एक म्युजिक प्रोड्यूसर खोज लेता है। अब उसे तय करना होगा कि क्या वो स्टारडम और लोगों का प्यार पाने के लिए तैयार है। आप इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 1 जून को देख सकते हैं।

4, स्कूल ऑफ लाइज़- 2 जून को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर अविनाश अरुण की ये सीरीज होगी। इस सीरीज में एक लापता स्कूली लड़के की कहानी को दिखाया गया है, सीरीज में लड़के के लापता होने के पीछे के रहस्य को उजागर करने की कोशिश की गई है।

5, हत्यापुरी- ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 पर हिंदी और बंगाली भाषा में ये सीरीज आ रही है। 2 जून को इसे स्ट्रीम किया जाएगा। संदीप राय की इस सीरीज में जाने-माने इनवेस्टीगेटर प्रदोश चंद्र मित्तर की कहानी हो दिखाया गया है।

6, मुंबईकर- विक्रांत मैसे और विजय सेतुपति की धमाकेदार फिल्म 'मुंबईकर' भी इसी हफ्ते रिलीज हो रही है। इस फिल्म में रणवीर शौरी, सचिन खेडेकर, तान्या मानिकतला और संजय मिश्रा जैसे कलाकार हैं। आप इसे 2 जून को जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

इसके अलावा जून में शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी, रफूचक्कर और ताली भी शामिल है। फैंस इस महीन मनोरंजन का पूरा मजा ले सकते हैं क्योंकि जून का महीना काफी धमाकेदार होने वाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X