Showtime: सिनेमा धंधा नहीं.. नेपोटिज्म पर वेब सीरीज ले आए इमरान, ट्रेलर ने उखाड़ दी फिल्मी परिवारों की कलई

Emraan Hashmi, Web Series

Emraan Hashmi Showtime Trailer Out Now: बॉक्स ऑफिस रेस हटकर अब बी टाउन के सभी सितारे ओटीटी का रुख कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल जैसे तमाम सितारों के बाद अब अभिनेता इमरान हाशमी भी ओटीटी पर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इमरान हाशमी की आने वाली वेब सीरीज 'शोटाइम' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

लंबे वक्त से इमरान हाशमी का नाम आने वाली वेब सीरीज शोटाइम को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। बीते साल आई फिल्म टाइगर 3 के बाद फैंस एक्टर को एक्टिंग की दुनिया में वापसी करते हुए देखने के लिए बेताब है। इस बीच इमरान की वेब सीरीज शोटाइम का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अभिनेता इमरान हाशमी के अलावा आपको इस ट्रेलर में नसीरुद्दीन शाह और मौनी रॉय जैसे कई कलाकारों की झलक आसानी से देखने को मिल जाएगी।

बॉलीवुड के पर्दे के पीछे के कई दिलचस्प किस्सों को लेकर शोटाइम वेब सीरीज आ रही है। डायरेक्टर मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने इस रोचक सीरीज का डायरेक्शन किया है, जबकि करण जौहर ने इमरान हाशमी की वेब सीरीज के निर्माता की बागडोर को संभाला है।

इस बीच 13 फरवरी यानी आज शोटाइम वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। मेकर्स की तरफ से साझा किए गए इस ट्रेलर में हिंदी सिनेमा जगत में नेपोटिज्म के मुद्दे को दर्शाया गया है। किस तरह से फिल्मी दुनिया में इनसाइडर और आउटसाइडर के बीच क्लैश चलता है।

इस तरह के तमाम मसले आपको शोटाइम वेब सीरीज और इसके ट्रेलर में आसानी से देखने को मिलेंगे, जिसका अंदाजा ट्रेलर में नसीरुद्दीन शाह के डायलॉग- ''सिनेमा धंधा नहीं , धर्म है'', के जरिए लगा सकते हैं। 2 मिनट 4 सेकंड का इमरान हाशमी का ये ट्रेलर काफी बेहतरीन है, जिसे देखने के बाद इस सीरीज के लिए आपकी एक्साइटमेंट काफी बढ़ने वाली है।

इमरान हाशमी स्टारर वेब सीरीज शोटाइम के ट्रेलर लॉन्च के बाद हर कोई इसकी रिलीज का इंतजार कर रहा है। गौर करें शोटाइम की रिलीज डेट की तरफ तो 8 मार्च 2024 को इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X