'Altt Balaji से कोई लेना देना नहीं है', प्लेटफॉर्म बैन होते ही Ekta Kapoor ने क्यों कही ऐसी बात?

Ekta Kapoor Altt Balaji Ban- एकता कपूर को लेकर बीते दिन से बवाल मचा हुआ है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। बात दें कि आल्ट बालाजी पर सरकार ने बैन लगा दिया है और इसके बाद से लोग एकता कपूर से सवाल पूछ रहे हैं।
हालांकि अब एकता कपूर खुलकर सामने आईं हैं और खुलासा करते हुए बताया है कि बैन अभी लगा है लेकिन उन्होने Altt Balaji से काफी पहले ही नाता तोड़ लिया था। एकता कपूर से जोड़कर आल्ट की खबरें चल रही हैं जिसको लेकर एकता ने नाराजगी व्यक्त की है।
एकता ने सीधे शब्दों में कहा है, ''मीडिया में जो खबरें चल रही हैं कि आल्ट को बैन कर दिया गया है, इसके विपरीत मैं और मेरी मां शोभा कपूर का इस प्लेटफॉर्म से कोई लेना देना नहीं है। हमने जून 2021 में ही आल्ट से पूरी तरह नाता तोड़ लिया था।'' एकता कपूर का ये बयान लोगों के लिए काफी बड़ा झटका देने के लिए काफी है। बता दें कि एकता इस वक्त सुर्खियों में हैं।
एडल्ट कंटेंट पर चली चाबुक
सरकार इस वक्त देश में चल रहे एडल्ट कंटेंट को लेकर काफी सीरियस है। इसी के चलते आल्ट बालाजी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा खबर आई थी कि मशहूर यूट्यूबर आमिर टीआरटी को भी अश्लील शब्दों का प्रयोग करने को लेकर गिरफ्तार किया गया था। हालांकि देखने वाली बात होगी की आल्ट बालाजी इसको लेकर क्या करता है। बता दें कि बीते कुछ समय तक इस प्लेटफॉर्म को एकता कपूर के नाम से ही जाना जाता था। फिलहाल वो इनके साथ नहीं है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2..
एकता कपूर का पूरा ध्यान इस वक्त अपने नए शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी पर है। स्मृति ईरानी एक बार फिर से टीवी पर वापसी कर रही हैं। देखने वाली बात होगी कि इस सीजन को लोगों का कितना प्यार मिलता है। स्मृति और एकता पहले सीजन से ही काफी अच्छी दोस्त हैं और इस वक्त इस सीजन को लेकर मेहनत कर रही हैं। काफी जल्दी शो ऑनएयर होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











