2025 का सबसे मजेदार ऑफिस रोमांस! जानिए Dynamite Kiss के एपिसोड शेड्यूल और कास्ट की पूरी डिटेल यहां पर

Dynamite Kiss K-drama: कॉर्पोरेट ऑफिस की तेज रफ्तार और रोमांस की हलचल के बीच, Dynamite Kiss में एक किस से अचानक सबकुछ बदल जाता है। एकई घटनाओं की शुरुआत करता है। इस रोमांटिक कॉमेडी में जांग की-योंग और आन्ह़ उन-जिन की जोड़ी दर्शकों को ऑफिस रोमांस और मस्ती से भरी कहानी दिखाती है।
अगर आप के ड्रामा की दुनिया में कुछ नए की तलाश कर रहे हैं तो ये के ड्रामा आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकता है। आइए एक नजर Dynamite Kiss की पूरी डिटेल पर डालते हैं।
डायरेक्शन और प्रोडक्शन
Dynamite Kiss का डायरेक्शन किम जे-ह्युन ने किया है, जो 2022 की हिट K-ड्रामा One Dollar Lawyer के लिए जाने जाते हैं। इसे Studio S और Samhwa Networks ने SBS के लिए प्रोड्यूस किया है।
कास्ट और उनके कैरेक्टर
जांग की-योंग - Gong Ji-hyuk, एक टीम लीडर के रोल में हैं
आन्ह़ उन-जिन - Go Da-rim, Ji-hyuk की को-वर्कर और लव इंट्रेस्ट
किम मु-जुन - Kim Sun-woo, Da-rim के पति
वू दा-वी - Yoo Ha-yeong, कोवर्कर
चोई क्वांग-इल - Ji-hyuk के पिता
नाम गी-ए - Ji-hyuk की मां
कहानी
गॉन्ग जी-ह्युक अपनी जिंदगी में काफी स्टेबल होता है और सबकुछ ठीक चल रहा होता है और इसी बीच Go Da-rim से प्यार कर बैठता है। लेकिन उसकी शादीशुदा होने की झूठी खबर चीजें उलझा देती है। अब दोनों को यह तय करना है कि वे अपनी गलतफहमियों को सुलझाएंगे या अलग हो जाएंगे।
एपिसोड और रिलीज शेड्यूल
नई एपिसोड्स हर बुधवार और गुरुवार Netflix पर आती हैं। पहला एपिसोड 12 नवंबर 2025 को रिलीज हुआ। कुल 14 एपिसोड हैं, और हर एपिसोड लगभग 1 घंटा 10 मिनट का होता है। आइए जानते हैं इन एपिसोड्स की रिलीज डेट्स-
एपिसोड 1 - 12 नवंबर 2025 (रिलीज हो चुका है)
एपिसोड 2 - 13 नवंबर 2025 (रिलीज हो चुका है)
एपिसोड 3 - 19 नवंबर 2025
एपिसोड 4 - 20 नवंबर 2025
एपिसोड 5 - 26 नवंबर 2025
एपिसोड 6 - 27 नवंबर 2025
एपिसोड 7 - 3 दिसंबर 2025
एपिसोड 8 - 4 दिसंबर 2025
एपिसोड 9 - 10 दिसंबर 2025
एपिसोड 10 - 11 दिसंबर 2025
एपिसोड 11 - 17 दिसंबर 2025
एपिसोड 12 - 18 दिसंबर 2025
एपिसोड 13 - 24 दिसंबर 2025
एपिसोड 14 (फिनाले) - 25 दिसंबर 2025
Dynamite Kiss एक मजेदार और रोमांटिक K-ड्रामा है, जिसमें ऑफिस ड्रामा, हास्य और रोमांस का सही मिश्रण है। जांग की-योंग और आन्ह़ उन-जिन की केमिस्ट्री इसे और भी देखने लायक बनाती है।


Click it and Unblock the Notifications











