..................... Dynamite Kiss Finale Week Episodes 13 14 when and where to watch this romcom KDrama online - Hindi Filmibeat

Dynamite Kiss का फिनाले वीक शुरू! एपिसोड 13-14 का फैंस कर रहे इंतजार, कब और कहां देखें? जानिए पूरी डिटेल

Dynamite Kiss episodes 13 and 14: SBS का मिडवीक के-ड्रामा 'डायनामाइट किस' अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। प्यार और करियर के बीच चल रही कहानी अब ऐसे मोड़ पर आ गई है, जहां इमोशन, पॉलिटिक्स और साजिशें आमने-सामने खड़ी हैं। शुरुआती एपिसोड्स में जो रिश्ता चुपचाप बढ़ रहा था, वह अब सबके सामने आ चुका है और इसके नतीजे बेहद चौंकाने वाले हैं।

Dynamite Kiss K-drama

'डायनामाइट किस' की कहानी एक ऐसे कॉर्पोरेट माहौल में सेट है, जहां इंसान की भावनाओं से ज्यादा इंपॉर्टेंस पावर और पॉलिटिक्स का होता है। गोंग जी ह्योक एक स्मार्ट और महत्वाकांक्षी टीम लीडर है, जो ऑफिस की अंदरूनी राजनीति और पारिवारिक दबावों के बीच फंसा हुआ है। वहीं गो दा रिम एक ईमानदार और मेहनती लड़की है, जिसे अब भी लगता है कि सच्चाई से रास्ता निकाला जा सकता है। दोनों का रिश्ता जितना गहरा होता जाता है, उतना ही खतरे बढ़ते जाते हैं।

एपिसोड 12 में खुले कई राज

एपिसोड 12 में कहानी ने बड़ा मोड़ लिया। दा रिम को पता चलता है कि MotherTF टीम को शुरू से ही नाकाम बनाने की साजिश रची गई थी। वहीं जी ह्योक को यह सच पता चलता है कि इस पूरी चाल के पीछे उसकी अपनी बहन का हाथ था।

भले ही दा रिम को ऑफिस में सम्मान मिलता है, लेकिन वह अंदर से टूट जाती है और इस्तीफा देने का फैसला कर लेती है। जी ह्योक उसे एहसास दिलाता है कि टीम आज जिस मुकाम पर है, उसमें उसकी मेहनत सबसे अहम रही है। इसी बीच, टीम के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जी ह्योक एक बेहद जोखिम भरा फैसला लेता है।

रिश्ते का सच और टीम का सपोर्ट

जब ऑफिस में जी ह्योक और दा रिम के रिश्ते की सच्चाई सामने आती है, तो माहौल बिगड़ने के बजाय टीम उनको सपोर्ट करती है। यह दा रिम के लिए बड़ा बदलाव साबित होता है, क्योंकि वह पहली बार हालात से भागने के बजाय उनका सामना करने का फैसला करती है। दोनों के बीच अब कोई दिखावा नहीं, बल्कि एक शांत और मजबूत भरोसा बन जाता है।

चौंकाने वाला अंत

सब कुछ सही होता दिख ही रहा होता है कि कहानी अचानक पलट जाती है। टीम का बनाया गया नया प्रोडक्ट बाजार में आने से पहले ही दूसरी कंपनी लॉन्च कर देती है। हालात तब और बिगड़ जाते हैं, जब चांग हो सबके सामने दा रिम को थप्पड़ मार देता है। यह सीन दर्शकों को झकझोर कर रख देता है।

फिनाले से उम्मीदें

अब आखिरी एपिसोड्स में कई सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं, जैसे- क्या जी ह्योक का जोखिम टीम को बचा पाएगा? क्या दा रिम इस अपमान के बाद खुद को फिर मजबूत बना पाएगी? क्या सच और इंसाफ इस सिस्टम में जीत पाएंगे?

फिनाले कब और कहां देखें?

'डायनामाइट किस' के आखिरी एपिसोड यानि 13 और 14 आज 24 दिसंबर और कल 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होंगे। कोरिया में ये सीरीज SBS TV पर रात 9 बजे (KST) टेलिकास्ट होगा। वहीं, भारतीय दर्शक इसे OTT प्लैटफॉर्म Netflix पर देख सकते हैं।

Read more about: kdrama
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X