Dynamite Kiss Episode 9 आज रिलीज! इंडिया में कितने बजे स्ट्रीम होगा? फैंस के लिए आई बड़ी खबर!

Dynamite Kiss Episode 9 release date: K-ड्रामा की दुनिया में इन दिनों एक नई सीरीज ने जबरदस्त हलचल मचा दी है- Dynamite Kiss। पिछले महीने चुपचाप रिलीज हुआ यह शो अब फैंस की पहली पसंद बन चुका है। दर्शक हर एपिसोड को लेकर इतनी उत्सुकता दिखा रहे हैं कि सोशल मीडिया पर रिव्यू, प्रतिक्रियाओं और थ्योरीज की बाढ़ आ गई है।
लोग कहानी में आने वाले मोड़ को लेकर तरह-तरह के अंदाजे लगा रहे हैं। अब फैंस की निगाहें टिकी हैं एपिसोड 9 पर, जिसे कहानी में बड़ा ड्रामेटिक बदलाव लाने वाला माना जा रहा है। दर्शक यह देखने के लिए बेताब हैं कि आगे क्या होगा, कौन किसके साथ खड़ा रहेगा और आने वाली मुश्किलें किरदारों को किस दिशा में ले जाएंगी।
दमदार कहानी और शानदार अभिनय की वजह से यह शो 2025 के सबसे ज्यादा चर्चित K-ड्रामों में शामिल होने की पूरी क्षमता रखता है।
Dynamite Kiss की कहानी
कहानी घूमती है Go Da-rim के इर्द-गिर्द, जो नौकरी पाने के लिए झूठ बोलती है कि वह शादीशुदा है। उसे लगता है कि यह झूठ किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएगा, लेकिन यही छोटा सा झूठ उसकी जिंदगी में बड़े तूफान ले आता है।
Da-rim का जीवन पूरी तरह बदल जाता है जब उसे पता चलता है कि उसके नए ऑफिस का बॉस Gong Ji-hyeok वही इंसान है जिससे वह कभी गहरा प्यार करती थी और जिसे एक दिन अचानक बिना बताए छोड़ दिया था।
Ji-hyeok अब तक Da-rim को भूल नहीं पाया है और उसके गायब होने की वजह जानना चाहता है। ऑफिस में दोनों की टकराहट कई अजीब हालात, भावुक सीन और मजेदार गलतफहमियां पैदा करती है, जो दर्शकों को शो से जुड़े रहने पर मजबूर कर देती हैं।
कास्ट का परफॉर्मेंस
Ahn Eun-jin ने Da-rim के किरदार में बेहतरीन एनर्जी और नैचुरल दिखाई देती है। Jang Ki-yong ने शांत, समझदार और अंदर से टूटे हुए CEO Ji-hyeok को बड़ी खूबसूरती से निभाया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री शो का सबसे बड़ा आकर्षण है।
वहीं सपोर्टिंग कास्ट- Woo Da-vi, Kim Mu-jun, Cha Mi-kyung, Nam Gi-ae, Seo Sang-won, Choi Kwang-il, Jung Hwan, Chae Ja-woon, Shin Joo-hyeop और Park Jin-woo अपने किरदारों में मजाकिया अंदाज, इमोशन और गहराई लाकर कहानी को और मजबूत बनाती है।
एपिसोड 9 रिलीज डेट
फैंस का इंतजार आखिर खत्म हो रहा है क्योंकि Dynamite Kiss का एपिसोड 9 आज (10 दिसंबर) रिलीज हो रहा है। नए ट्विस्ट, रोमांस और ड्रामा के चलते एपिसोड को लेकर उत्साह चरम पर है।
OTT पर कब-कहां देखें?
हर बुधवार और गुरुवार रात 9:00 PM KST पर SBS TV पर प्रसारित होता है। इसी समय एपिसोड Netflix पर भी रिलीज हो जाता है, जिससे बाकी देशों के दर्शक भी तुरंत देख सकते हैं। भारत में ये एपिसोड लगभग 5:30 PM IST तक Netflix पर आने की उम्मीद है। कभी-कभी यह 7:00 PM IST के आसपास भी दिखाई देता है, जैसा कि पिछले एपिसोड्स के साथ देखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











