Dynamite Kiss Episode 7 आज रिलीज! इंडिया में कब और कहां देखें? पूरी डिटेल है अंदर

Dynamite Kiss Episode 7

Dynamite Kiss episode 7 Release: K-ड्रामा की दुनिया में इन दिनों Dynamite Kiss का जबरदस्त क्रेज है। पिछले महीने शुरू हुए इस शो ने धीरे-धीरे दर्शकों का ध्यान खींचा और अब सोशल मीडिया पर इसका ही नाम छाया हुआ है। लोग हर सीन, हर ट्विस्ट और हर किरदार को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। फैन ग्रुप्स, ऑनलाइन फोरम और कमेंट सेक्शन इस शो की चर्चाओं से भरे पड़े हैं।

अब दर्शकों की निगाहें हैं एपिसोड 7 पर, जिसे लेकर फैंस पहले से ज्यादा एक्साइटेड हैं। सभी इंतजार कर रहे हैं कि कहानी में अब क्या नया मोड़ आएगा और कौन-सी परेशानियां किरदारों की जिंदगी में बदलाव लाएंगी। कई दर्शकों को भरोसा है कि यह शो 2025 का सबसे बड़ा K-ड्रामा बन सकता है।

क्या है कहानी

Dynamite Kiss की कहानी रोमांस और कॉमेडी का मजेदार कॉम्बिनेशन है। शो की मुख्य किरदार Go Da-rim नौकरी पाने के लिए झूठ बोलती है कि वह शादीशुदा है। उसे लगता है कि यह छोटा-सा झूठ कभी किसी को पता नहीं चलेगा। लेकिन उसकी जिंदगी तब उलट जाती है जब उसे पता चलता है कि उसका नया बॉस वही शख्स है जिससे वह पहले प्यार करती थी- Gong Ji-hyeok। दा-रिम बिना कुछ बताए उसे छोड़कर चली गई थी, और जी-ह्योक आज भी उससे जवाब चाहता है। अचानक एक ही ऑफिस में उनकी मुलाकात कई मजेदार गलतफहमियों, इमोशनल टकराव और कॉमिक सिचुएशंस का कारण बनती है। इस दौरान शो प्यार, खुद की अहमियत, डर और सच-झूठ के बीच की लड़ाई जैसे मुद्दों को भी खूबसूरती से दिखाता है।

कास्ट: दमदार एक्टिंग ने जीता दिल

Ahn Eun-jin, Go Da-rim के रूप में शानदार काम कर रही हैं। Jang Ki-yong, करिश्माई बॉस Gong Ji-hyeok के रूप में परफेक्ट लग रहे हैं। इसके अलावा Woo Da-vi, Kim Mu-jun, Cha Mi-kyung से साथ कई एक्टर्स ने भी शो को और मजेदार बनाया है।

एपिसोड 7 कब और कहां देखें?

फैंस के लिए खुशखबरी है कि इस वेब सीरीज का एपिसोड 7 आज (3 दिसंबर) रिलीज हो चुका है। साउथ कोरिया में ये शो SBS TV पर हर बुधवार और गुरुवार रात 9 बजे (KST) टेलीकास्ट होता है। वहीं भारत में ये OTT प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: kdrama
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X