मशहूर Dynamite Kiss का चौथा एपिसोड आज होगा रिलीज, यहां भारत में देखें ये रोमांटिक KDrama सीरीज

Dynamite Kiss Episode 4 Release Date: नई K-ड्रामा सीरीज Dynamite Kiss रिलीज होते ही फैंस की फेवरेट बन गई है। यह शो कुछ ही दिनों में उन ड्रामा की लिस्ट में शामिल हो गया है जिन्हें हर किसी को देखने की सलाह दी जा रही है। पहले एपिसोड के आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने लगातार रिएक्शन, थ्योरीज और मजेदार मीम्स शेयर करने शुरू कर दिए।
अब जब एपिसोड 4 आने वाला है, दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। कई फैंस का मानना है कि इसके मजेदार प्लॉट, प्यारे किरदार और मजबूत एक्टिंग की वजह से यह शो 2025 का सबसे हिट K-ड्रामा बन सकता है।
क्या है कहानी
इस सीरीज की कहानी एक रोमांटिक कॉमेडी है, लेकिन इसमें हल्का-सा अलग ट्विस्ट है। कहानी की लीड कैरेक्टर गो दा-रिम एक नौकरी पाने के लिए झूठ बोलती है कि वह शादीशुदा है। उसे लगता है कि यह छोटा-सा झूठ किसी को पता नहीं चलेगा, लेकिन हालात तब खराब हो जाते हैं जब उसका बॉस उसका आशिक गोंग जी-ह्योक निकलता है। गोंग जी ह्योक को वो अचानक छोड़कर अपनी मां के पास आ जाती है और तब से ही गोंग जी ह्योक उसे पागलों की तरह ढूंढ़ रहा होता है और उसकी मुलाकात गो दा-रिम से उसी के ऑफिस में हो जाती है। बस फिर क्या था, एक छोटी सी किस कई मजेदार गलतफहमियों, कन्फ्यूजन और कॉमेडी की शुरुआत कर देती है।
दा-रिम जैसे-तैसे अपने झूठ को संभालने की कोशिश करती है, और इसी बीच कहानी ईमानदारी, आत्मविश्वास और ऑफिस रिलेशनशिप जैसे मुद्दों को भी हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाती है। रोमांस, ह्यूमर और इमोशन का बढ़िया कॉम्बिनेशन इस सीरीज को देखने में बहुत मजेदार बनाता है, खासकर उन दर्शकों के लिए जो हल्की और एंटरटेनिंग कहानियां पसंद करते हैं।
वेब सीरीज की कास्ट
आन यून-जिन ने गो दा-रिम का कैरेक्टर बहुत ही खूबसूरती से निभाया है। वहीं जांग की-योंग अपने सीईओ वाले किरदार में परफेक्ट दिखते हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री शो की बड़ी हाइलाइट है और यही दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है।
सीरीज की सपोर्टिंग कास्ट भी काफी मजबूत है। इनमें वू दा-वी, किम मू-जून, चा मी-क्यूंग, नाम गी-ए, सियो सांग-वोन, चोई क्वांग-इल, जंग ह्वान, चे जा-वून, शिन जू-ह्योप और पार्क जिन-वू शामिल हैं। ये सभी कलाकार कहानी को मजबूती देने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
Dynamite Kiss Episode 4: कब और कहां देखें?
Dynamite Kiss का एपिसोड 4 आज (20 नवंबर) रिलीज हो रहा है। यह शो हर हफ्ते बुधवार और गुरुवार रात 9 बजे (KST) को दक्षिण कोरिया के SBS TV पर आता है। साथ ही, जो दर्शक ऑनलाइन देखते हैं, वे इसे Netflix पर भी आसानी से स्ट्रीम कर सकते हैं।
भारत में देखने वालों के लिए टाइमिंग
एपिसोड 4 शाम 5:30 बजे (IST) से Netflix पर उपलब्ध होगा। यानी आप आराम से शाम के समय नया एपिसोड देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











