Dynamite Kiss: इस नए K-Drama ने देशभर में मचाई धूम, Episode 3 आज होगा रिलीज, यहां जानें पूरी डिटेल

Dynamite Kiss Episode 3 release timing in India: नया के-ड्रामा 'Dynamite Kiss' लॉन्च होते ही दर्शकों के बीच बड़ी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। सोशल मीडिया पर इसके बारे में लगातार चर्चा हो रही है- कहीं फैंस अपने फेवरेट सीन शेयर कर रहे हैं, तो कहीं लोग कहानी को लेकर अपने तुक्के लगा रहे हैं।
शो की शुरुआत ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है, और अब जब एपिसोड 3 आने वाला है, एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है।
फैंस का मानना है कि यह शो 2025 के सबसे बड़े हिट ड्रामाज में शामिल हो सकता है। इसकी ताजा कहानी, मजेदार किरदार और दमदार एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है।
क्या है इस वेब सीरीज की कहानी
Dynamite Kiss की कहानी गो दा-रिम नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बेहद मेहनती है लेकिन अब तक उसे कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। उसकी अपनी बहन उसे अपनी शादी में इनवाइट नहीं करती और जेजू आइलैंड भेज देती है। वहां, उसकी मुलाकात एक अमीर इनवेस्टर से होती है। दोनों के बीच प्यार पनपता है और लड़का पूरी तरह से गो दा-रिम को अपना दिल दे बैठता है, इससे पहले कि कहानी आगे बढ़ पाती गो दा-रिम की मां को हार्ट अटैक आ जाता है और वो अपने प्यार को छोड़कर अपनी मां के पास आ जाती है।
क्योंकि गो दा-रिम की मां की तबीयत बहुत खराब है और उसके पास इलाज करवाने के लिए भी पैसे नहीं होते तो नौकरी पाने के लिए वह झूठ बोल देती है कि वह शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। लेकिन जहां वो नौकरी करने जा रही है, वहां उसका बॉस ही उसका वो प्यार निकलता है, जिसे वो छोड़कर अपनी मां के पास आ जाती है।
यहीं से शुरू होती है दोनों के बीच कॉमेडी, कन्फ्यूजन और प्यारी-सी रोमांस से भरी कहानी। दा-रिम अपने बनाए हुए झूठ को संभालने की कोशिश करती है, और इस दौरान कहानी प्यार, पहचान और ऑफिस लाइफ की सीमाओं को मजेदार तरीके से दिखाती है। शो में ह्यूमर के साथ इमोशनल मोमेंट्स भी हैं, जो इसे और खास बनाते हैं।
वेब सीरीज की कास्ट
शो में लीड रोल निभा रहे हैं-
आन यून-जिन - स्मार्ट और तेज-तर्रार गो दा-रिम
जंग की-यॉन्ग - दिलचस्प और थोड़ा कन्फ्यूज CEO गोंग जी-ह्योक
दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री शो की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है। इनके साथ सपोर्टिंग कास्ट में Woo Da-vi, Kim Mu-jun, Cha Mi-kyung, Nam Gi-ae, Seo Sang-won, Choi Kwang-il, Jung Hwan, Chae Ja-woon, Shin Joo-hyeop और Park Jin-woo जैसे कलाकार शामिल हैं।
एपिसोड 3 कब और कहां देखें?
फैंस के लिए खुशखबरी है कि Dynamite Kiss का Episode 3 आज यानी 19 नवंबर को रिलीज हो रहा है।
कब? हर बुधवार और गुरुवार रात 9 बजे (KST)
कहां? दक्षिण कोरिया में SBS TV
ऑनलाइन? Netflix पर
भारत में दर्शक इसे शाम 5:30 बजे (IST) से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।
अपनी प्यारी कहानी, शानदार केमिस्ट्री और आकर्षक प्रेजेंटेशन की वजह से Dynamite Kiss को इस साल के सबसे चर्चित K-ड्रामाज में गिना जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











