क्या आपको पसंद है Salman Khan की एक्शन मूवीज? ओटीटी पर मौजूद हैं भाईजान की ये धमाकेदार फिल्में

Salman Khan Action Movies on OTT: सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में सलमान खान धमाकेदार एक्शन करते नजर आएंगे। बात चाहे एक्शन, कॉमेडी या रोमांटिक फिल्मों की हो सलमान खान हर अवतार में सिने प्रेमियों का दिल जीत लेते हैं।
सलमान खान के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ऐसे में अगर आपको भी सलमान खान के फैन हैं और उनकी एक्शन फिल्में पसंद है तो जाहिर है आप भी इन फिल्मों को बार-बार देखना चाहेंगे। सलमान खान की हर फिल्म उनके फैंस के लिए बेहद खास होती है।
आपके लिए सलमान खान उन बेस्ट एक्शन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जो ओटीटी पर मौजूद हैं। आप भी देखिए पूरी लिस्ट-
टाइगर जिंदा है
टाइगर जिंदा है सलमान खान की बेस्ट एक्शन फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म में सलमान खान ने 'रॉ एजेंट' की भूमिका निभाई थी। सलमान खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी छप्पड़ फाड़ कमाई की थी। लोगों ने फिल्म के हर सीन पर खूब तालियां बजाई थी। इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
वांटेड
सलमान खान ने इस फिल्म में धमाकेदार एक्शन सीन्स किए थे। सलमान खान ने इस फिल्म में अंडरकवर एसीपी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट आयशा टाकिया नजर आई थीं। इस फिल्म को जी5 पर देखा जा सकता है।
बॉडीगार्ड
सलमान खान ने बॉडीगार्ड फिल्म में कई शानदार एक्शन सीक्वेंस किए थे। फिल्म में सलमान खान करीना कपूर के बॉडीगार्ड की भूमिका में नजर आए थे। सलमान खान और करीना कपूर की यह फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।
किक
किक में सलमान खान का सबसे जुदा अंदाज देखने को मिला था। फिल्म में सलमान खान भ्रष्टाचारी मंत्रियों को तिजोरी लूटते नजर आए थे। इस फिल्म के गाने भी खूब पॉपुलर हुए थे। सलमान खान की इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
दबंग 2
दबंग को मिली जबरदस्त सफलता के बाद के बाद दबंग 2 में भी सलमान खान ने 'चुलबुल पांडे' के किरदार में दर्शकों का खूब प्यार पाया था। सलमान खान की यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications